फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर लांच होते ही सामने आया 'सुपर सिंह' का सच, You Tube पर वायरल वीडियो

Thu, 11 May 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी मूवी सुपर सिंह का ट्रेलर लॉन्च
इधर 'सुपर सिंह' का ट्रेलर लॉन्च हुआ और उधर एक ऐसा राज खुलकर सामने आया, जिसे जानकर आप भी हंस हंस कर लोट पोट हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी मूवी सुपर सिंह का ट्रेलर लॉन्च
दरअसल, अपनी गायिकी से सबका दिल जीतने वाले दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी मूवी सुपर सिंह का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस मूवी में दिलजीत पगड़ी पहने हुए सुपरहीरो का रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी मूवी सुपर सिंह का ट्रेलर लॉन्च
वहीं लॉन्च होते ही ट्रेलर यूट्यूब पर वायरल हो गया। इसने इतना धमाल मचा रखा है कि कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोग देख चुके हैं। दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी।

4 of 7
दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी मूवी सुपर सिंह का ट्रेलर लॉन्च
दिलजीत ने लिखा, सुपर सिंह.. 15 घंटों के भीतर ही हम 10 लाख के आकंड़े पर पहुंच गए हैं। हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया...16 जून। बता दें कि मूवी का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और बालाजी मोशन पिक्चर्स फिल्म का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन

5 of 7
दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी मूवी सुपर सिंह का ट्रेलर लॉन्च
मूवी में दिलजीत के साथ सोनम बाजवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले दिलजीत ने फिल्म के पोस्टर को अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया था और लिखा कि एक तम मैं सिंह उतोन सुपर #SuperSingh
विज्ञापन

6 of 7
दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी मूवी सुपर सिंह का ट्रेलर लॉन्च
दिलजीत हाल में अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' में लीड रोल निभाते दिखे थे। इससे पहले उड़ता पंजाब में भी दिलजीत ने अपने अभिनय से खूब तारीफें बटोरी थीं। दिलजीत ने जट्ट एंड जूलियट, जट्ट एंड जूलियट-2 और अंबरसरिया जैसी फिल्मों के बाद उड़ता पंजाब के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी मूवी सुपर सिंह का ट्रेलर लॉन्च
Watch Trailer Here
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें