फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए देश में एक ऐसी ट्रेन, जिसे देखकर आप भूल जाएंगे प्लेन

Thu, 11 May 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 14
tejas
देश में बहुत जल्द एक ऐसी ट्रेन दौड़ती नजर आएगी, जो किसी प्लेन से कम नहीं है। इसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानेंगे तो प्लेन को भूल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 14
tejas
भारतीय रेवले दिल्ली से कानपुर होकर लखनऊ समेत देश के तीन रूटों पर लग्जरी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस दौड़ाने जा रहा है। 22 खूबियों वाली इस आधुनिक ट्रेन के कोच की सुंदरता का विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रेन में जाने-माने शेफ संजीव कपूर का डिजाइन किया मेन्यू यात्रियों को परोसा जाएगा। ट्रेन में यात्रियों का स्वागत ट्रेन होस्टेस करेंगी। आपके लिए खाना भी सेलिब्रिटी शेफ बनाएंगे।
विज्ञापन

3 of 14
tejas
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट रेल कोच फैक्टरी (आरएफसी) कपूरथला में साकार हो रहा है। 200 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ने वाली तेजस के कोचों को अंतिम रूप देने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एयर होस्टेस की तर्ज पर तेजस में ट्रेन होस्टेस रेल यात्रियों का स्वागत करेंगी। देश के बजट में घोषित तेजस का पहला रैक 10 मई को रेलवे बोर्ड को सौंपे जाने की तैयारी है।

4 of 14
tejas
रेलवे अपनी इस ट्रेन को इस साल जून में लॉन्च करेगा। स्वच्छ भारत अभियान और पर्यावरणीय दृष्टि को ध्यान में रखते हुए तेजस कोच के निर्माण में अहम एहतियात बरती गई है। विमान की तरह ई-लेदर सीट, आर्म्स और लेग रेस्ट के लिए अलग कुशन के अलावा आराम का खास ख्याल रखा गया है। विमान में कॉल बेल बजाकर ट्रेन होस्टेस को बुलाने के लिए कॉल बेल का प्रावधान है।

 
विज्ञापन

5 of 14
tejas
मनोरंजन के लिए हर सीट पर एलसीडी लगी है, जिन्हें रैक के आगे और पीछे लगे पॉवर कोच में स्थापित 2 या 4 टीबी हार्डडिस्क वाले सर्वर से फिल्में, गाने और रेलवे से संबंधित जानकारी मिलेगी।  ट्रेन में चाय और कॉफी के लिए वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है। इसके अलावा मैगजीन और न्यूजपेपर भी उपलब्ध रहेगा। तेजस डिब्बों में ब्रेल डिस्प्ले, डिजिटल बोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट भी शामिल होंगे।

 
विज्ञापन

6 of 14
tejas
मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी और दो सीटों के बाद लैपटॉप चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिक प्वाइंट दिए गए हैं। एलसीडी जीपीएस सिस्टम से कनेक्टेड होंगी। टच स्क्रीन वाली एलसीडी पर साइड में ट्रेन की गति, जगह और आने वाले स्टेशन के बारे में भी स्क्रालिंग होती रहेगी। आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से हर कोच में सीसीटीवी लगे हैं।

 
विज्ञापन

7 of 14
tejas
मेट्रो की तरह आटोमैटिक हाइड्रोलिक डोर विद प्लग वाले दरवाजे लगाए गए हैं। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए जो खाना पकाया जाएगा उसे खुद नामचीन शेफ पकाएंगे। इसके अलावा कोच में वाईफाई की सुविधा भी रहेगी। तेजस में राजधानी और शताब्दी ट्रेनों जैसी ही कैटरिंग सुविधा होगी। इन ट्रेनों में बायो वैक्यूम टॉयलेट होंगे, जिनसे बदबू से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा हैंड ड्रायर भी होगा।

 

8 of 14
tejas
ट्रेन में लगी स्क्रीन पर एंटरटेनमेंट के साथ अनाउंसमेंट की सुविधा भी रहेगी। एक रैक में मौजूद आगे-पीछे वाले पॉवर कार में वाई-फाई कनेक्टीविटी के लिए सेटेलाइट डिश एंटीना स्थापित करने के लिए निर्धारित जगह छोड़ी गई है। तेजस के एक रैक में कुल 19 कोच होंगे। इनमें दो पावर कार, 15 चेयर कार, एक एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार शामिल हैं। पहले भेजे जाने वाले रैक में कोच की संख्या 22 रखी गई है।

9 of 14
tejas
कोच के अंदर धुएं की मात्रा के अनुसार सेंसर खुद-ब-खुद सायरन मोड में बजने लगेगा। इसका संदेश पॉवर कार में मौजूद गार्ड के पास पहुंच जाएगा और गार्ड तुरंत किसी को इसकी वजह तलाशने के लिए भेजेगा। फायर और स्मोक डिटेक्शन सिस्टम में धुएं की मात्रा के अनुरूप सायरन बजेगा। अगर धुआं ज्यादा और आग लगी होगी तो सायरन के साथ फ्लैश लाइट जगने लगेगी और ट्रेन खुद-ब-खुद वहीं रुक जाएगी।

 

10 of 14
tejas
रेल कोच फैक्टरी के महाप्रबंधक आरपी निबारिया ने बताया कि तेजस के एक कोच पर सवा तीन करोड़ रुपये का खर्च आया है। 10 मई को तेजस का रैक रेलवे बोर्ड को भेज दिया जाएगा। 31 मार्च 2018 तक तीन और रैक भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन सिक्योरिटी प्वाइंट इसकी खासियत में शुमार हैं। पहला जब तक आटोमेटिक डोर बंद नहीं होंगे, ट्रेन चलेगी नहीं।

11 of 14
tejas
ट्रेन में स्टील के ब्रेक लगाए गए हैं और एक कोच को दूसरे कोच को जोड़ने के लिए खास पद्धति का इस्तेमाल किया गया है। जीएम ने बताया कि अगले रैक इस रैक से और भी स्मार्ट बनाए जाएंगे। इनमें चार और नए फीचर शामिल किए जाएंगे। इस दौरान सीएमई पीसी गुप्ता, डिप्टी सीएमई सूरजप्रकाश और पीआरओ बलदेव राज मौजूद थे।

12 of 14
तेजस - फोटो : SELF
मुंबई और गोवा के बीच इस ट्रेन के शुरू हो जाने के बाद इसे दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच चलाया जाएगा। मुंबई से गोवा के बीच चलने का समय तो तय हो गया, लेकिन चंडीगढ़ से दिल्ली केलिए अभी इंतजार लंबा होगा। पहले यह माना जा रहा था कि दोनों जगह एक ही साथ यह ट्रेन चलेगी। सूत्रों के मुताबिक अभी भी दो महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

13 of 14
tejas
2016 के बजट में सबसे आधुनिक ट्रेन तेजस की घोषणा चंडीगढ़ से दिल्ली केलिए भी हुई थी। इस ट्रेन से जहां दोनों शहरों के बीच लगने वाले समय में शताब्दी के मुकाबले करीब आधे घंटे की कमी होनी थी। सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन की बोगियां तैयार करने में समय ज्यादा लग रहा है। इसी के चलते जिस-जिस शहर के लिए तेजस एक्सप्रैस तय हुई थी, वहां देरी से शुरू हो पा रही है।
विज्ञापन

14 of 14
ट्रेन
अभी इस ट्रेन के बारे नोटिफिकेशन नहीं आई है। चलनी तो तय है, लेकिन समय हाईकमान से तय होना है।
- दिनेश कुमार, डीआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें