अपनी नई मूवी 'वन नाइट स्टैंड' की प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंची सन्नी लियोनी ने फिल्म के सेक्स सींस पर खुलकर बात की। सन्नी कहती हैं कि आजकल हर एक्ट्रेस बोल्ड सीन करती हैं, स्क्रीन पर किस करती हैं। ऐसे मैं किसी फिल्म में बिकिनी पहनती हूं या किस सीन देती हूं तो इसमें प्रॉब्लम क्या है। जैस्मीन डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सनी के साथ पूर्व अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरानी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
सन्नी कहती हैं कि फिल्म की कहानी वन नाइट स्टैंड के बाद शुरू होती है। शुरुआत में दो खूबसूरत लोग मिलते हैं। उनके बीच एक खूबसूरत रात गुजरती है। वैसे देखा जाए तो वन नाइट स्टैंड का मतलब एक रात की कहानी से होता है, जो एक रात के बाद खत्म हो जानी चाहिए। लेकिन हमारी स्टोरी ‘वन नाइट स्टैंड’ के बाद शुरू होती है। इस रात के बाद दोनों की लाइफ में क्या चेंजेज आते हैं, क्या प्रॉब्लम्स आती है। दोनों के बीच कैसी अंडरस्टैंडिंग बनती है, यही सब फिल्म में दिखाया गया है।
सन्नी लियोनी कहती हैं कि ये फिल्म बहुत सारे मैसेज देने वाली है। वन नाइट स्टैंड सही है या गलत है। ये सबकी अपनी-अपनी सोच पर डिपेंड करता है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि महिलाओं की भी पुरुषों की तरह अपनी कोई मर्जी होती है। वह अपनी मर्जी से अपने डिसीजन ले सकती है। फिल्म में जितने भी बोल्ड सीन हैं, वो सभी स्किप्ट की डिमांड की अकॉर्डिंग डाले गए हैं। दो लोग मिलकर एक रात बिताकर अपने-अपने रास्ते पर चलें जाते हैं लेकिन इसमें आगे नाटकीय मोड़ आते हैं।
सनी लियोन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे वास्तविक जीवन में वन नाइट स्टेंड के कंसेप्ट को सही नहीं मानती। इस कंसेप्ट पर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूजर का मसला है, लेकिन वे रीयल लाइफ में इस तरह के कंसेप्ट को गलत मानती हैं। एक सवाल के जवाब में सन्नी कहती हैं कि वे अपने पति डेनियल से बेहद प्यार करती हैं। वह अपने पति की मंजूरी के बगैर कोई काम नहीं करती। डेनियल पति ही नहीं बल्कि बिजनेस पार्टनर भी है। हर फिल्म की स्क्रिप्ट डेनियल ही मंजूर करते हैं।
बॉलीवुड में अपने अब तक के सफर के बारे में सन्नी लियोनी कहती हैं कि एडल्ट इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में आना मुश्किल था। मैंने हर तरह के किरदार निभाने की कोशिश की है। 'रागिनी एमएमएस' में बोल्ड से ज्यादा सीरियल किरदार था, लीला में भी कुछ अलग करने की कोशिश की। लोग इस बारे में बात क्यों नहीं करते, लेकिन मुझे इन बातों से ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ता। मैं अच्छा कर रही हूं और करती रहूंगी। मैंने खुद को स्थापित करने के लिए काफी मेहनत की है, आगे भी करूंगी।