फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब एक स्टेज पर नाचीं सिंगर सपना और सन्नी लियोनी, देखिए वायरल वीडियो

Tue, 01 Nov 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 11
सपना चौधरी के साथ सनी लियोनी का वीडियो
पोर्नस्टार से अभिनेत्री बनी सन्नी लियोनी और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जब एक ही गीत पर थिरकी तो स्टेज पर आग लगनी स्वाभाविक थी। देखिए, वीडियो।
विज्ञापन

2 of 11
सपना चौधरी के साथ सनी लियोनी का वीडियो
दरअसल, रागिनी गाकर विवादों में आई हरियाणवी डांसर व गायिका सपना चौधरी दीपावली पर अपना एक नया वीडियो लॉन्च करने वाली हैं। इससे पहले सपना का एक वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिसमें सपना को बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी क एक साथ डांस करते दिखाया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 11
सपना चौधरी के साथ सनी लियोनी का वीडियो
हालांकि यह वीडियो एडिटिड है, लेकिन इसे एक प्रोग्राम का बताकर डाला गया है। इस वायरल वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। अभी तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो को इतनी सफाई से एडिट किया गया है कि लग रहा है सच में ये दोनों एक मंच पर प्रस्तुति दे रही हैं। आजकल सपना चौधरी अपने गाने की प्रोमोशन भी कर रही हैं।

4 of 11
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
सपना हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी शैली की सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे मूल रूप से रोहतक जिले की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। उनका गाया हुआ एक गीत ‘है सॉलिड बॉडी' लोगों के बीच बेहद मशहूर है। इस गाने की बदौलत सपना सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
विज्ञापन

5 of 11
हरियाणवी गायिका व डांसर सपना चौधरी का डांस
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।
विज्ञापन

6 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
वक्त के साथ-साथ सपना ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे। कई मर्तबा तो भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ती। एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया।
विज्ञापन

7 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज बिगड़ गया। रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने ​शिकायत दर्ज कराई।

8 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।

9 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
मामले में सपना ने माफी मांग ली थी, लेकिन फेसबुक पर उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने रविवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद सपना चौधरी ने अपने खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

10 of 11
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सपना और शिकायतकर्ता सतपाल तंवर को परस्पर समझौता करने की सलाह देते हुए बुधवार को दोनों पक्षों को कोर्ट में पेश होने को कहा। 28 सितंबर को सपना चौधरी और सतपाल तंवर दोनों हाईकोर्ट पहुंचे। यहां सपना को बड़ी राहत मिली। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सपना को राहत देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर अगली तारीख तक रोक लगा दी।
विज्ञापन

11 of 11
सपना चौधरी के साथ सनी लियोनी का वीडियो
यहां देखिए वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें