बर्ड फ्लू ने सुखना लेक का देखिए ये क्या हाल कर दिया। जहां कभी लोगों की भीड़ लगी रहती थी, आज वहां बस वीराना है।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
2 of 12
सुखना लेक पर बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया। सुखना को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया। लोगों की आवाजाही बैन कर दी गई।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
3 of 12
आजकल सुखना लेक और उसके आसपास की सड़क पर चूने के फैलाव का काम जारी है। सुखना और सड़क दोनों ही वीरान पड़े हैं।
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
4 of 12
प्रशासन के हेल्थ विभाग ने सुखना के तीन किलोमीटर के दायरे में डोर टू डोर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान अगर किसी में फ्लू के लक्षण पाए जाएंगे तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
5 of 12
यूटी प्रशासन की ओर से सुखना लेक के आसपास तीन किलोमीटर के एरिया को वर्ड फ्लू इफैक्टिड घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
6 of 12
अभी तक इंसानों में फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। यह कदम सिर्फ एहतियात के तौर पर उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
7 of 12
सुखना का तीन किलोमीटर का दायरा सर्विलांस पर है। लोगों की जांच की जा रही है, जिसमें भी फ्लू जैसे लक्षण मिलेंगे उसे आइसोलेट वार्ड में रखा जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है।
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
8 of 12
सुखना लेक के दायर में सेक्टर एक से लेकर सेक्टर 11, किशनगढ़, गोल्फ क्लब, कैंबवाला, नया गांव, आईटी पार्क व सेक्टर 26 का कुछ एरिया आता है।
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
9 of 12
सुखना लेक पर बतखों को मारने के लिए चलाए गए आपरेशन में शामिल 40 कर्मियों को दस दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है।
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
10 of 12
इन कर्मियों को विशेष तौर पर निर्देश दिया गया है कि वे अपने घर पर ही रहे। लोगों से ज्यादा न मिले। यदि बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत आए तो तुरंत सूचना दें। डाक्टर लगातार इन लोगों के संपर्क में है।
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
11 of 12
पिछले सप्ताह सुखना लेक पर अचानक 25 बतखों की मौत हो गई थी। पहले जालंधर लैब ने मौत की वजह भूख और ठंड बताया था, मगर इनमें से भोपाल लैब भेज गए एक सैंपल में एच5एन1 (बर्ड फ्लू) वायरस की पुष्टि हुई। बुधवार को यह रिपोर्ट आने के बाद वीरवार को सुखना लेक पर बची सभी 90 बतखों को मार कर जला दिया गया।
बर्ड फ्लू ने सुखना का ये क्या हाल कर दिया, तस्वीरें
12 of 12
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। जैसे- बर्ड्स, पोल्ट्री फार्म व जंगली पक्षियों से सीधे संपर्क से बचें। आपके घर के आसपास जहां पक्षी बैठते हों उसे न छुएं। पोल्टी फार्म व बर्ड्स मार्केट जाने से बचें। अच्छी तरह से पकाए गए मीट को खाएं। अंडे की जरदी को बहने या छलकने न दें। मीट को कम से कम 30 मिनट तक 70 डिग्री के तापमान पर पकाएं।