हनीप्रीत से राज उगलवाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है, जबकि उसकी राजदार सुखदीप कौर ने पुलिस के सामने उसके बारे में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
2 of 14
Honeypreet Insan Arrest
हनीप्रीत को पंचकूला में ही किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच या सीआईए शिफ्ट कर दिया गया है। रिमांड के दौरान हनीप्रीत के बदलते बयान और सच छुपाने की कोशिश से निपटने के लिए पुलिस चालें चल रही है, लेकिन एक्टिंग में माहिर हनीप्रीत भी पुलिस के साथ कदमताल मिला रही है। वह पुलिस के सवालों का जवाब तो दे रही है, लेकिन डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की राजदार की बातों में सच्चाई कितनी है, इसकी पुष्टि होने तक वह झूठ साबित हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 14
Honeypreet Insan Arrest
दूसरी ओर, 3 अक्तूबर को हनीप्रीत के साथ पकड़ी गई सुखदीप कौर पूछताछ में कई जानकारियां दीं। वह राम रहीम के ड्राइवर इकबाल सिंह की पत्नी सुखदीप कौर है। हनीप्रीत बठिंडा के बलुआना गांव में बने सुखदीप के घर पर ही रह रही थी। सुखदीप का परिवार डेरे का सबसे करीबी है और एक दशक से डेरा में ही रहा है। गिरफ्तारी के वक्त सुखदीप कौर ही गाड़ी चला रही थी। सुखदीप कौर की मदद से ही हनीप्रीत पंजाब के कई शहरों में घूमती रही है।
4 of 14
Honeypreet Insan Arrest
पुलिस- हनीप्रीत के साथ कहां कहां गई?
सुखदीप- जहां जहां ठिकाना मिलता था, वहीं रुक जाते थे।
विज्ञापन
5 of 14
Honeypreet Insan
पुलिस- कुछ जगहों के नाम जहां हनीप्रीत रुकी?
सुखदीप- पंजाब, राजस्थान व दिल्ली।
विज्ञापन
6 of 14
हनीप्रीत इन्सां
- फोटो : The Hindu
पुलिस- हनीप्रीत जहां रुकती थी, उसकी जानकारी हनीप्रीत को कौन देता था?
सुखदीप- पता नहीं। वैसे जहां भी हम रुके, उसकी जानकारी हनीप्रीत को पहले से होती थी।
विज्ञापन
7 of 14
हनीप्रीत से सवाल करती पुलिस
पुलिस- पिछले 38 दिनों में हनीप्रीत को पैसे कौन देता था?
सुखदीप- एक फोन पर डेरे के लोग पहुंचाते थे पैसा।
8 of 14
हनीप्रीत इन्सां
पुलिस- हनीप्रीत मोबाइल फोन से किससे बातें करती थी?
सुखदीप- अक्सर मोबाइल फोन से बात करते समय गाड़ी से बाहर उतार देती थी।
9 of 14
हनीप्रीत
- फोटो : self
पुलिस- हनीप्रीत के पास कितने सिम थे?
सुखदीप- कोई गिनती नहीं, बात करने के बाद कई सिम को फेंकते देखा है।
10 of 14
Honeypreet Insan Arrest
पुलिस- हनीप्रीत का मोबाइल फोन और सिम कहां है?
सुखदीप- पंजाब के तरनतारन गांव में हनीप्रीत ने कहीं छुपा रखा है?
11 of 14
Honeypreet Insan Arrest
पुलिस- हनीप्रीत के साथ कितने दिनों से थी?
सुखदीप- पिछले एक माह से।
12 of 14
हनीप्रीत
- फोटो : self
पुलिस- क्या हनीप्रीत के साथ किसी नेता के घर में भी रुकी थी?
सुखदीप- नहीं।
13 of 14
honeypreet
पुलिस- क्या हनीप्रीत की मुलाकात आदित्य इंसां और पवन इंसां से भी हुई?
सुखदीप- नहीं