हनीप्रीत अब गिरफ्तार हो गई है लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि हनीप्रीत के साथ एक और महिला को गिरफ्तार किया गया है। खबरें हैं कि वह शुरु से हनीप्रीत के साथ थी तो जानिए वह कौन है...
विज्ञापन
2 of 7
Honeypreet Insan Arrest
दरअसल, जीरकपुर पटियाला रोड से मंगलवार को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेटी हनीप्रीत के साथ पंचकूला पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला का नाम सुखदीप कौर है। महिला बठिंडा की रहने वाली है।
विज्ञापन
3 of 7
Honeypreet Insan Arrest
सुखदीप कौर का पूरा परिवार डेरे का पुराना अनुयायी है। ज्यादा समय सुखदीप कौर का परिवार डेरा सिरसा में ही रहता था।
4 of 7
Honeypreet Insan Arrest
रोहतक की सुनारिया जेल से फरार होने के बाद हनीप्रीत डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पैतृक गांव गुरसर मोडिया पहुंच गई थी। यहां पर हनीप्रीत कई दिनों तक रुकी, लेकिन लगातार हनीप्रीत के गुरसर मोडिया में होने की खबरें आने के बाद 2 सितंबर को हनीप्रीत वहां से फरार हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
हनीप्रीत इंसां
25 सिंतबर को हनीप्रीत दिल्ली में देखी गई। वह लाजपत नगर स्थित अपने वकील से मिलने आई थी। वह अपने वकील के माध्यम से दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत चाहती थी।
विज्ञापन
6 of 7
Honeypreet Insan Arrest
हनीप्रीत दिल्ली आई और वापस भी चली गई, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में फिर नाकामयाब रही। इसके बाद 2 अक्तूबर की रात कुछ टीवी चैनल हनीप्रीत से मिलने में सफल हो गए। जिसमें हनीप्रीत ने अपने ऊपर लगे कई आरोपों के जवाब दिए और बेबुनियाद बताया।
सुखदीप कौर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस कमिश्नर एएस चावला के अनुसार हनीप्रीत 2 सितंबर को गुरसर मोडिया से फरार हो गई थी। पुलिस की रेड लगातार जारी थी। जिसके बाद वह सुखदीप कौर के संपर्क में आई। सुखदीप कौर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वह डेरे की पुरानी अनुयायी है।