फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्टल में छात्राएं जिस हाल में मिलीं, दिल कांप जाएगा

Wed, 07 Jan 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
डायट(डीआईईटी) के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर जेबीटी की तैयारी कर रही दो छात्राओं ने संदिग्ध हालात में हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-दो स्थित संस्थान के गर्ल्स हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

हास्टल में छात्राएं जिस हाल में मिलीं, दिल कांप जाएगा

2 of 6
बचपन से एक ही साथ पढ़ने और खेलने वाली छात्राओं ने आखिरकार किस वजह से मौत को गले लगाया, इसका सुराग फिलहाल पुलिस को भी नहीं मिल सका है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए छानबीन कर रही है। परिजनों ने इस मामले में संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हास्टल में छात्राएं जिस हाल में मिलीं, दिल कांप जाएगा

3 of 6
दोनों छात्राएं पढ़ाई बचपन से ही साथ साथ पढ़ाई करती थी और करनाल के गांव सालवां निवासी थीं। पुलिस ने मौत के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

हास्टल में छात्राएं जिस हाल में मिलीं, दिल कांप जाएगा

4 of 6
डायट(डीआईईटी) के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने सुबह करीब पौने नौ बजे जब पहली मंजिल स्थित कमरे को खटखटाया गया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसे देखते हुए खिड़की की तरफ से सीढ़ी लगाकर देखा गया तो दोनों छात्राएं फंदे से लटकी थीं।
विज्ञापन

हास्टल में छात्राएं जिस हाल में मिलीं, दिल कांप जाएगा

5 of 6
इस घटना की संस्थान की ओर से इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। डीसीपी हामिद अख्तर ने कहा कि इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन की जा रही है, लेकिन अभी मौत के वजहों का पता नहीं चल सका है। उनके कब्जे से पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हास्टल में छात्राएं जिस हाल में मिलीं, दिल कांप जाएगा

6 of 6
पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिसकी छानबीन की जा रही है। संस्थान की प्रिंसिपल ने बताया कि रात में दोनों छात्राओं ने खाना खाया और करीब 11 बजे के बाद सोने के लिए गईं। पिछले साल अगस्त में दाखिला लेने वाली दोनों छात्राएं पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं। हाल ही में 28 दिसंबर को अपने घर से हॉस्टल लौटी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें