फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मुस्लिम बन रचाई शादी, पिता ने खुद को गोली मारी

Sat, 12 Dec 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
मुस्लिम बनकर दूसरा विवाह रचाने वाले व्यक्ति के सामाजिक बहिष्कार से दुखी पिता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है, जिस दौरान लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

बेटे ने मुस्लिम बन रचाई शादी, पिता ने खुद को गोली मारी

2 of 5
मामला, फतेहाबाद जिले की भूना तहसील के गांव बुवान कोठी का है। आत्महत्या का कारण उसके बेटे गुरविंद्र पाल उर्फ गोरखा द्वारा धर्म बदलकर खुशविंद्र कौर से दूसरी शादी करने के चलते पंचायत में किया गया परिवार का सामाजिक बहिष्कार था।
विज्ञापन

बेटे ने मुस्लिम बन रचाई शादी, पिता ने खुद को गोली मारी

3 of 5
जानकारी के अनुसार जट्‌टसिख धर्म से संबंधित परिवार के गुरविंद्र पाल उर्फ गोरखा पुत्र गुरदेव सिंह ने पहली पत्नी के होते हुए धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी रचा ली। उसने इस्लाम कबूल कर लिया, जिसके बाद इस परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया था। 

बेटे ने मुस्लिम बन रचाई शादी, पिता ने खुद को गोली मारी

4 of 5
बुवान कोठीवासियों सुखदेव सिंह के बीच हुई पंचायत में गुरदेव सिंह ने अपनी गलती का अहसास किया और बेटे गुरविन्द्र पाल द्वारा उठाए गए कदम (दूसरी शादी) करने की आलोचना की, जिसके बाद पंचायती लोगों ने गुरदेव सिंह के परिवार का किया गया बहिष्कार तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने मुस्लिम बन रचाई शादी, पिता ने खुद को गोली मारी

5 of 5
रात करीब साढ़े 10 बजे गुरदेव सिंह (60) ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने घर पर ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने बेटे की पहली पत्नी सहित 6-7 लोगों को आरोपी ठहराया है। इस आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें