फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, ऐसा क्या हुआ कि तीसरी मंजिल से कूद गई युवती?

Wed, 24 Jun 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा के जींद इलाके में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब साड़ियों के शोरूम की तीसरी मंजिल से एक युवती नीचे कूद गई। देखिए, क्या था मामला।
विज्ञापन

देखिए, ऐसा क्या हुआ कि तीसरी मंजिल से कूद गई युवती?

2 of 6
हादसा, जींद में सुबह बैंक रोड स्थित स्वागत साड़ी केंद्र नाम शोरूम में हुआ। यहां शोरूम में काम करने वाली युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन

देखिए, ऐसा क्या हुआ कि तीसरी मंजिल से कूद गई युवती?

3 of 6
बताया जाता है कि जींद सुबह मार्किट खुलने के समय युवती तीसरी मंजिल पर गई और कुछ देर बाद उसने ऊपर से छलांग लगा दी और बिजली की तारों में उलझ कर बुरी तरह झुलस गई और नीचे गिर गई। दुकान के अन्य वर्करों की इसकी कानो कान खबर न हुई।

देखिए, ऐसा क्या हुआ कि तीसरी मंजिल से कूद गई युवती?

4 of 6
प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों का कहना है कि लड़की ने कूदने से पहले दुकान मालिक राजू उर्फ राजेश को सबक सिखाने की धमकी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को पहले समान्य अस्पताल, फिर पीजीआई दाखिल करवाया। युवती अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन

देखिए, ऐसा क्या हुआ कि तीसरी मंजिल से कूद गई युवती?

5 of 6
दुकान मालिक राजू ने बताया कि युवती को उन्होंने तीसरी मंजिल पर सामान ठीक करने भेजा था और वे सभी नीचे काम कर रहे थे। अचानक कुछ देर बाद चिल्लाने की आवाज आई और बाहर आकर देखा लड़की नीचे गिरी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, ऐसा क्या हुआ कि तीसरी मंजिल से कूद गई युवती?

6 of 6
लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी सुबह घर से 8 बजे निकली थी और ठीक ठाक थी, किसी से कोई बात नहीं हुई थी फिर न जाने क्यों उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं, पुलिस को युवती के होश में आने का इंतजार है। बयान के बाद ही सच्चाई पर से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें