जब लोगों ने दिया ताना ...अपने हसबैंड की मदर लगती हो
बीपीएसम महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर में ब्लड बैंक की हेड डॉ. रागिनी सिंह का मानना है कि सकारात्मक दृष्टिकोण, परिवार का साथ और दैवीय शक्ति में विश्वास हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। आमतौर पर जब महिलाएं शादी, नौकरी और बच्चों के बाद नाउम्मीदी की जिंदगी जीने लगती हैं तो उसी दर्रे पर आकर रागिनी ने खुद पर विश्वास करते हुए लोगों के तानों को दरकिनार कर अपने आपको साबित किया। डॉ. रागिनी बताती हैं कि बेटे की डिलीवरी होने के बाद एक समय ऐसा भी था जब उनका वजन 110 किलोग्राम हो गया था और लोग उन्हें कहने लगते थे रागिनी तुम तो अपने हसबैंड की मदर लगती हो। उस समय रागिनी ने लोगों के तानों को चैलेंज के रूप में लिया और परिवार के सहयोग से मंजिल की ओर कदम उठाए। आज डॉ. रागिनी न सिर्फ महिलाओं के लिए आदर्श हैं, बल्कि वह क्लासिक यूनिवर्स और न्यूयार्क फैशन वीक की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।