फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 31 Dec 2014 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 16
चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में स्टडी टूर के मामले पर पार्षदों ने इतना बवाल मचाया कि पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

2 of 16
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को नगर निगम कार्यालय से बाहर भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ बहसबाजी भी हुई।
विज्ञापन

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

3 of 16
दरअसल, नगर निगम सदन की मंगलवार को हुई बैठक बेहद हंगामेदार रही। स्टडी टूर के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद प्रदीप छाबड़ा और भाजपा पार्षद अरुण सूद के बीच जबरदस्त टकराव हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि हाउस में मौजूद सभी पार्षदों को मिलकर दोनों को शांत करवाना पड़ा।

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

4 of 16
हंगामे की शुरुआत तब हुई जब सूद ने छाबड़ा को कहा कि वे अपने बच्चों को कसम खाकर कहें कि वे टूर को अरेंज करने वाली मीटिंग में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

5 of 16
इस पर छाबड़ा आग-बबूला हो गए और उन्होंने सूद पर एक के बाद एक कई आरोप लगाने शुरू कर दिए। छाबड़ा ने सूद पर स्टडी टूर में रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने और जाली वोटें बनवाने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

6 of 16
जिस वक्त यह हंगामा शुरू हुआ, तब छाबड़ा टूर के मुद्दे पर अपना पक्ष रख रहे थे। छाबड़ा ने कहा कि वे टूर अरेंज करने वाली किसी ऑफिशियल मीटिंग में नहीं थे और बेवजह उनका नाम शामिल किया जा रहा है। वे टूर पर भी नहीं गए थे।
विज्ञापन

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

7 of 16
वहीं, सूद का कहना था कि टूर अरेंज करने के वक्त छाबड़ा भी मौजूद थे और उन्होंने टूर अरेंज करने वाली कंपनी को भी जायज ठहराया था।

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

8 of 16
दूसरी ओर, सुबह 11 बजे जैसे ही बैठक शुरू हुई, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाउस के बाहर जोर-शोर से नारेबाजी शुरू कर दी। उनके हंगामे का शोर हाउस के अंदर भी आ रहा था। इस कारण हाउस की कार्रवाई को आधे घंटे के लिए रोक दिया गया।

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

9 of 16
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्षद अरुण सूद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जीजा-साला ट्रैवलर्स के पोस्टर बनाए थे, जिन्हें हवा में लहराया गया।

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

10 of 16
कांग्रेस का हंगामा बढ़ता देख भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी हमला बोला। उन्होंने भी कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

11 of 16
हो रहे शोर-शराबे का भाजपा पार्षदों ने विरोध जताया। उन्होंने मेयर हरफूलचंद्र कल्याण को घेर लिया और कहा कि वे प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाए। इस पर मेयर ने कहा कि आपने गलती की है तो अब भुगतना भी पड़ेगा। इस पर भाजपा पार्षद बौखला गए।

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

12 of 16
नगर निगम सदन में कांग्रेस पार्षद प्रदीप छाबड़ा पर पर्सनल अटैक करना अरुण सूद को महंगा साबित हो सकता है। भाजपा के अपने पार्षद ही सूद की इस बात के लिए निंदा कर रहे हैं। पर्सनल अटैक के बाद जब छाबड़ा और सूद में बहस हो रही थी तब भाजपा के ज्यादातर पार्षद सूद की बजाय छाबड़ा को शांत करवाने के लिए उठे थे।

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

13 of 16
भाजपा पार्षद राजिंदर कौर रत्तू ने कहा कि कि इस बैठक में जो भी हुआ वह नैतिक रूप से सही नहीं था। सूद को राजनीतिक मुद्दों के बीच बच्चों को नहीं लाना चाहिए था। हम सब जनता के चुने हुए नुमाइंदे हैं और हाउस में इस तरह पेश आने से लोगों में उनकी छवि खराब होती है। इससे अच्छा तो अनपढ़ या कम पढ़े-लिखे लोग हैं जो कम से कम मर्यादा में रहकर तो बात करते हैं।

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

14 of 16
सदन की मंगलवार को हुई बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद सुभाष चावला ने कहा कि हमें शुरू से यह नहीं बताया गया कि जो ट्रैवल एजेंसी टूर अरेंज कर रही है वह भाजपा पार्षद सूद के जीजा और भांजे की है।

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

15 of 16
नगर निगम के स्टडी टूर का मुद्दा अब कुछ ज्यादा बढ़ गया है। इससे नगर निगम और पार्षदों की काफी बदनामी हो रही है। अरुण सूद माफी मांग ले और विवाद खत्म करें। इस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

स्टडी टूर पर हाउस मीटिंग में बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

16 of 16
स्टडी टूर का मुद्दा उठाने वाले भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि अफसरों ने उन्हें झूठे जवाब दिए थे। उन्होंने सितंबर महीने में टूर के संबंध में अफसरों से कुछ लिखित सवाल पूछे थे। इसमें उन्होंने पूछा था कि टूर की रिपोर्ट का क्या हुआ? इस पर अफसरों का जवाब था कि रिपोर्ट तैयार हो गई है और इसे सबमिट कर दिया गया है। सतिंदर ने कहा कि जबकि उन्हें यह पता चला है कि रिपोर्ट को तीन दिन पहले ही तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें