64 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जब तेज हवाएं चलीं तो शहर का पत्ता- पत्ता हिला ही नहीं, ब्लकि खंभे और टावर तक गिर पड़े। तस्वीरें देखिए
विज्ञापन
2 of 8
Strong wind
गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए शनिवार राहत के साथ आफत भी लेकर आया। सुबह तीन बजे से लेकर शाम तक कई बार आंधी ने परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक ट्राइसिटी में औसत 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन
3 of 8
Strong wind
करीब एक बजे हवा की रफ्तार 64-90 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। इसके कारण कई जगह पेड़ गिरे। बिजली के तार टूटे। टावर गिरे। ट्रैफिक प्रभावित हुआ। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में काफी कमी आई। सुबह एक बजे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
4 of 8
Strong wind
शनिवार दोपहर को आई तेज आंधी और बारिश के कारण शहर में कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली के खंभे गिरने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
5 of 8
Strong wind
इसके अलावा सेक्टर-27 व 30 की डिवाइडिंग रोड पर कई जगह पेड़ की भारी भरकम टहनियां टूटी पड़ी नजर आई। वहीं, शहर के अलग अलग सेक्टरों में बिजली के खंभे गिरने, ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्केट होने और घंटों बिजली कट होने की शिकायतें सुनने को मिली।
विज्ञापन
6 of 8
Strong wind
पंचकूला में तेज आंधी की चपेट में आकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो के प्लॉट नंबर-169 लगा टेलीकॉम टावर दोपहर बाद करीब 12.15 बजे गिर पड़ा। इससे नजदीकी फैक्टरी में काम कर रहे लोग बाल बाल बच गए। टावर की ऊंचाई अधिक होने से यह कई हिस्सों में मुड़ते हुए दूसरे प्लॉट स्थित फैक्टरी में जा गिरा। पड़ोस की फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिक बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
7 of 8
Strong wind
मोहाली में भी आंधी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई जगह पेड़ गिरने से वाहनों को नुकसान पहुंचा। फेज-3बी2 की मार्केट में एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में एक नामी सैलून मालिक की आल्टो कार व मुलाजिमों के दो एक्टिवा आ गए। कार तो लगभग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से आंधी के आसार बने। हाई प्रेशर एरिया की हवाएं चंडीगढ़ की ओर आईं। इसमें पानी कम था, इसलिए बूंदाबांदी दर्ज की गई।