फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव पर पाक में अत्याचार, लेकिन भारत का ये राज्य पाकिस्तान का अंधेरा दूर करेगा

Sun, 23 Apr 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
भारत और पाकिस्तान की सीमा
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर अत्याचार हो रहा है। लेकिन भारत अब पाकिस्तान में छाए अंधेरे को दूर करने के लिए बेसब्र दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
Chandigarh Streets Lights - फोटो : File Photo
देश भले ही बिजली की कमी का सामना कर रहा हो, लेकिन सरकार पाकिस्तान को बिजली का निर्यात करने पर विचार कर रही है।  
विज्ञापन

3 of 8
punjab power
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन ए वेनू प्रसाद ने कहा है कि पंजाब में सरप्लस बिजली है। इसलिए नेपाल और पाकिस्तान को बेच सकते हैं। इससे पंजाब के लोगों को बिजली संबंधी कोई भी समस्या नहीं आएगी। 

4 of 8
punjab power
पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) पाकिस्तान को बिजली देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा नेपाल को बिजली सप्लाई करने का प्रोजेक्ट पर भी विचार चल रहा है। पावरकॉम का कहन है कि उसके पास सरप्‍लस बिजली है। 
विज्ञापन

5 of 8
बिजली - फोटो : amar ujala
चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) ए वेणुप्रसाद का कहना है कि पावरकॉम के पास बिजली सरप्लस है, इसलिए वह अन्य राज्यों के अलावा अन्य देशों को भी बिजली सप्लाई करने में समर्थ है। सरप्लस बिजली की जांच करने के बाद इस बारे में रिपोर्ट मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन

6 of 8
punjab power
उन्होंने कहा कि पंजाब में गोइंदवाल थर्मल प्लांट सीमा के बेहद पास है। यहां से लाहौर मात्र 60 किलोमीटर दूर है, इसलिए पंजाब से पाकिस्तान को बिजली सप्लाई कोई भी मुश्किल नहीं है। 
विज्ञापन

7 of 8
punjab power
नेपाल को बिजली सप्लाई की योजना के सवाल पर कहा कि यह प्रोजेक्ट पर भी विचार किया जा रहा है। - देश की सारी ग्रिड एक दूसरे से जुड़ी हैं,  इसलिए नेपाल तक बिजली सप्लाई करना भी मुश्किल नहीं है। 
विज्ञापन

8 of 8
punjab power
कुदरती आपदा के कारण बिजली सप्लाई में दिक्कत आ सकती है। ए वेनू प्रसाद शनिवार को धान के सीजन को लेकर लुधियाना पावरकॉम के उच्च अधिकारियों से मीटिंग करने पहुंचे। मीटिंग में वेनू प्रसाद ने अधिकारियों को कहा कि धान का सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए किसानों को रेगुलर बिजली मुहैया करवाई जाए। उन्हें किसी भी तरह की बिजली संबंधी परेशानी न आने दी जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें