पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से भारत-पाक बार्डर पर तनाव है। इसी बीच पाक से आईं छात्राओं ने जब तिरंगा तहराया तो सभी भावुक हो उठे।
विज्ञापन
2 of 9
चंडीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान पाक प्रतिनिधियों ने फहराया भारतीय तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
मौका था, चंडीगढ़ में आयोजित छह दिवसीय 11वां ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट-2016 के समापन का। समापन समारोह में शांति और सद्भाव के लिए प्रतिभागियों ने लोगों को प्रेरित किया। दुनिया भर से आए प्रतिभागियों ने एकदूसरे के लिए जम कर तालियां बजाईं।
विज्ञापन
3 of 9
चंडीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान पाक प्रतिनिधियों ने फहराया भारतीय तिरंगा
समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह दिया गया। इस पर महात्मा गांधी का स्कैच बना था। पाकिस्तानी डेलीगेशन ने जब भारतीय तिरंगा लहराया तो इससे हर कोई भावुक हो गया।
4 of 9
चंडीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान पाक प्रतिनिधियों ने फहराया भारतीय तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
पाक छात्रा आलिया हरिर ने कहा कि ‘यदि भारत और पाक के बीच शांति का माहौल कायम करना हैं तो जरूरी है कि महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में आएं।’ उन्होंने कहा कि यदि दोनों देशों की महिलाएं राजनीति की कमान संभालती हैं और खुद के दम पर निर्णय लेती हैं तो दोनों देशों के रिश्तों में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
चंडीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान पाक प्रतिनिधियों ने फहराया भारतीय तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
एक छात्रा ने कहा कहा कि भारत, पाक से कहीं आगे है लेकिन यहां पर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में हर दूसरे टू व्हीलर पर महिला चालक है जो कि बहुत ही रोचक बात है। पाकिस्तान में भी महिलाएं ड्राइव करती है लेकिन टू व्हीलर पर बहुत ही कम दिखती है।
विज्ञापन
6 of 9
चंडीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान पाक प्रतिनिधियों ने फहराया भारतीय तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए सादिया ने कहा कि मेरे पेरेंटस मेरी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट है वह कहते है कि भारत पाकिस्तान से कहीं ज्यादा सुरक्षित बेटियों के लिए। पाकिस्तान में कई तरह की बंदिशें है लेकिन भारत में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
7 of 9
चंडीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान पाक प्रतिनिधियों ने फहराया भारतीय तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
समापन समारोह में इंडियन आयल कंपनी लिमिटेड के स्टेट रीटेल सेल्स मैनेजर शम्मी मलिक, समाज सेविका व सिद्धार्थ वशिष्ट चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन रानी शर्मा, अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर, चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट के प्रिंसिपल टीके राजदान तथा यूएन हैबिटेट के सलाहकार डॉ. मार्कंडे राय मौजूद रहे।
8 of 9
चंडीगढ़ में कार्यक्रम के दौरान पाक प्रतिनिधियों ने फहराया भारतीय तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
समापन समारोह के दौरान 11 वां ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट 2016 के दौरान पारित हुआ प्रस्ताव पढ़ कर सुनाया गया। इस प्रस्ताव में स्पष्ट था कि पिछले एक सप्ताह में हम सब आपस में जिस तरह से मिले और एक दूसरे को गले लगाया। उससे हर प्रतिभागी अपने दिल और दिमाग में दुनिया को एक ही परिवार के तौर पर जोड़ सका।