गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के मनोरंजन के लिये एवं उनके समय का सदुपयोग कराने के उद्देश्य से टैगोर थियेटर की ओर से समर कैंप लगाये गये। ये समर कैंप शहर भर में अलग-अलग जगहों पर लगाये गये। छुट्टियां खत्म होने को हैं तो समर कैंप भी अपने समापन की ओर हैं। आगामी 26 जून को टैगोर थियेटर में सामूहिक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चे मंच पर परफॉर्म करेंगे। उसी परफार्मेंस की रिहर्सल करते बच्चे।