फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 6 सेकेंड...मस्जिद में आया, धार्मिक ग्रन्थ पढ़ रहे बुजुर्ग को गोली मारी और फरार

Tue, 20 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/राई(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
सोनीपत - फोटो : SELF
सिर्फ 6 सेकेंड लगाए... युवक मस्जिद में आया, धार्मिक ग्रन्थ पढ़ रहे बुजुर्ग को गोली मारी और भाग गया। कातिल और पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गए।
विज्ञापन

2 of 8
Sonipat Murder
रमजान में मस्जिद में बिखरा खून
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। राई में जीटी रोड स्थित गांव रसोई में एक हमलावर ने मस्जिद में घुसकर धार्मिक ग्रंथ पढ़ रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। धार्मिक ग्रंथ पर भी खून बिखर गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गया। हत्या को अंजाम देने वाला मस्जिद में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। उसने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था और टोपी पहनी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 8
Sonipat Murder
मस्जिद में वारदात से लोगों में रोष
पुलिस को हमलावर की पहचान करने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रमजान के महीने में मस्जिद के अंदर हुई वारदात से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने हमलावर को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है। मूलरूप से बागपत के गांव सांटी का रहने वाले शब्बीर अहमद (63) दो दशक से परिवार सहित गांव बढ़खालसा में रहते थे।

4 of 8
Sonipat Murder
सिर में गोली मारकर की गई हत्या
बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से मस्जिद में रमजान माह के दौरान एतकाब कर रहे थे। शनिवार रात को मस्जिद में बैठकर वह धार्मिक ग्रंथ पढ़ रहे थे। इसी दौरान एक हमलावर आया और शब्बीर के सिर में गोली मारकर भाग गया। शब्बीर की मौके पर ही मौत हो गई। मस्जिद के मौलवी कारी नसीम ने बताया कि पहले तो उन्होंने सोचा कि हाईवे पर किसी वाहन का टायर फटा है।
विज्ञापन

5 of 8
Sonipat Murder
मस्जिद के मौलवी ने देखा सबसे पहले
जब मस्जिद में पहुंचे तो देखा शब्बीर खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। कुंडली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पहुंचे। कुछ देर बाद डीएसपी आदर्शदीप भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद किया है।
विज्ञापन

6 of 8
Sonipat Murder
सीसीटीवी में कैद हुआ हमलावर
शब्बीर अहमद की हत्या करने आया हमलावर मस्जिद में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी में दिख रहा युवक चेहरे पर रुमाल बांधे था। उसने सीने पर बैग लटका रखा था और सिर पर टोपी लगा रखी है। वह बैग खोलते हुए शनिवार रात 11 बजकर 6 मिनट और तीन सेकेंड पर एक दरवाजे से अंदर प्रवेश करता है और आठ सेकेंड में गोली मारने के बाद दूसरे दरवाजे से निकल जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
Sonipat Murder
परिजनों ने कहा- नहीं थी किसी से दुश्मनी
शब्बीर के परिजनों ने बताया कि शब्बीर का गांव बढ़खालसा में निकाह हुआ था। वह करीब दो दशक से बढ़खालसा में रह रहे थे। वह राजमिस्त्री का काम कर परिवार का गुजर बसर रहे थे। गांव में उनकी अच्छी छवि थी। किसी से दुश्मनी नहीं थी। उनके 10 बच्चे हैं, जिसमें छह लड़कियां और चार लड़के हैं। एक लड़के की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

8 of 8
Sonipat Murder
रमजान में एतकाब करने आए थे मस्जिद
रमजान महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग एतकाब (इसमें व्यक्ति रमजान माह के अंतिम 10 दिनों तक मस्जिद में रहता है। वह वहीं पर धार्मिक ग्रंथ पढ़ता है और अल्लाह को याद करता है। वह ईद का चांद देखने के लिए ही बाहर आता है।) करते हैं। शब्बीर भी मस्जिद में रहकर एतकाब पर बैठे थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें