फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को नहर में उतारकर पत्नी और बच्चों से पीछा छुड़ाया, देखिए कैसे निकाले गए शव

Tue, 20 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
कार को नहर में डुबोकर पत्नी और बच्चों से पीछा छुड़ाया
एक शख्स ने कार को नहर में उतारकर अपनी पत्नी और बच्चों से पीछा छुड़ा लिया। नहर से कार और शव निकाले गए तो हाल देखकर लोग दंग रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
कार को नहर में डुबोकर पत्नी और बच्चों से पीछा छुड़ाया
पुलिस ने मामले में कार चालक फहजान की साली अमीर फातिमा के बयान पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने गर्भवती महिला का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। दूसरी ओर नहर में गौताखोरों की सहायता से दोनों बच्चों को तलाशा जा रहा है। मृतक परिवार यूपी के चौसाना का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
कार को नहर में डुबोकर पत्नी और बच्चों से पीछा छुड़ाया
वारदात हरियाणा के करनाल में अंजाम दी गई। फहजान ईद के लिए करनाल से अच्छे कपड़े खरीदने के बहाने यूपी के जिला शामली के गांव चौसाना से परिवार को करनाल लाया था। वापिस जाते समय उसने कार आवर्धन नहर से ले ली और नहर में उतार दी। फहजान खुद बाहर आ गया, जबकि उसकी साली को लोगों ने बाहर निकला। वहीं उसकी पत्नी और दो बच्चे बह गए।

 

4 of 5
कार को नहर में डुबोकर पत्नी और बच्चों से पीछा छुड़ाया
गोताखोरों ने तलाशा तो कार और पत्नी का शव मिल गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। गोताखोर अभी भी बच्चों की तलाश में जुटे हैं। उधर, फहजान की साली ने अपने जीजा पर परिवार को मारने की साजिश के आरोप जड़े हैं। फातमा ने बताया कि उसके जीजा ने जानबूझकर कार को नहर में गिराया और खुद पहले ही कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karnal Car accident
फातिमा का दावा है कि उसकी बहन ने फहजान के साथ लव मैरिज की थी और फहजान पहले से ही शादीशुदा था। इस रिश्ते से परिवार के सदस्य खुश नहीं थे। इसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था और आरोप है कि अमीर बानो को पीटा भी जाता था। बाकायदा इसकी शिकायत यूपी पुलिस को दी हुई है। मामले में सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। फहजान को हिरासत में लिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें