एक दशक के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोनीपत को पैसेंजर ट्रेन मिल ही गई। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानिए इसकी खास बातें।
विज्ञापन
2 of 8
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
रेलमंत्री सुरेश प्रभु रेलवे के 8 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के लिए पंचकूला पहुंचे। इन्हीं प्रोजेक्ट्स में से एक थी, ये सोनीपत-गोहाना-जींद (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन। इसे पंचकूला से ही रेलमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक और डीआरएम अरुण अरोड़ा सोनीपत स्टेशन पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 8
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
इस नई डेमू ट्रेन का नंबर 04019 है। इसमें आठ कोच हैं और यह 11 स्टेशनों पर रुकेगी। इससे जींद तक का सफर 25 रुपये में पूरा होगा। इससे लोग सोनीपत से सीधे दिल्ली जा सकेंगे। बीच में रोहतक नहीं रुकना पड़ेगा। सप्ताह में छह दिन यह ट्रेन दौड़ेगी। रविवार को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। जींद जंक्शन से 74020 डेमू ट्रेन सुबह 10:30 बजे सोनीपत के लिए रवाना होगी। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यह गाड़ी दोपहर 12:50 बजे पहुंचा करेगी। यहां 20 मिनट का ठहराव होगा। वापसी में यह 74019 डेमू ट्रेन दोपहर 1:10 बजे जींद जंक्शन के लिए रवाना होगी। दोपहर 3:20 बजे यह ट्रेन जींद पहुंचा करेगी।
4 of 8
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
इस नई डेमू ट्रेन के परिचालन शुरू होने से कम किराए में सोनीपत के लोगों के साथ यहां का व्यापार सीधे जींद और जींद के लोगों के साथ वहां का व्यापार सीधे सोनीपत से जुड़ जाएगा। सबसे ज्यादा फायदा गोहाना उपमंडल के लोगों को होगा। सरपंचों का कहना है कि ट्रेन का परिचालन शुरू होने से सोनीपत और जींद जाने में समय की बचत होगी। रविवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह जींद से गाड़ी चलेगी और फिर दोपहर में सोनीपत से रवाना होगा।
विज्ञापन
5 of 8
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
गोहाना से सोनीपत आने-जाने में बचेंगे 40 रुपयेः सड़क मार्ग द्वारा गोहाना से सोनीपत जाने पर एकतरफ का किराया 30 रुपये है, जबकि दिल्ली जाने पर 68 रुपये लगते हैं, जबकि ट्रेन से अब सोनीपत आने पर मात्र 10 रुपये और दिल्ली जाने पर महज 25 रुपये लगेंगे। इस तरह आने-जाने में यात्रियों को 40 रुपये से लेकर 86 रुपये तक का फायदा होगा।
विज्ञापन
6 of 8
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
सोनीपत से जींद का सड़क मार्ग से किराया 78 रुपये के करीब है, जबकि ट्रेन में मात्र 25 रुपये लगेंगे। दरअसल, जींद से चलकर सोनीपत आने वाली ट्रेन यहां दिन के 12.50 मिनट पर आ जाएगी। अगर आपको जल्द है तो 1.08 बजे अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट आप पकड़ सकते हैं। इसका दिल्ली तक का किराया 30 रुपये है। अगर आपको पैसेंजर से दिल्ली तक का सफर करना है तो इसके लिए 3.37 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा। इसका दिल्ली तक का किराया मात्र 10 रुपये है।
विज्ञापन
7 of 8
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
एक नजर में सोनीपत-जींद रेल लाइन
लंबाई : 81.047 किमी
निर्माण लागत: 740.80 करोड़
मंजूरी मिली: 2007-08
निर्माण टारगेट: दिसंबर 2015, सात माह लेट
मंडल : दिल्ली
स्टेशन : सोनीपत-गोहाना-जींद सहित कुल 13
फायदा: रेल से जींद और सोनीपत के बीच सीधा संपर्क मार्ग। गोहाना उपमंडल के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद। सुबह और शाम गाड़ी चलने से गोहाना उपमंडल से प्रतिदिन दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा। अब किसान भी दिल्ली ले जा सकेंगे दूध।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : दीपक वर्मा
राजनीतिक मुद्दा भी रही ऐतिहासिक ट्रेनः अटल सरकार के समय भाजपा के सोनीपत से सांसद रहे स्व. किशन सिंह सांगवान ने सबसे पहले सोनीपत से जींद के बीच रेलवे लाइन बिछाने की मांग की। 2005 में केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार आ गई। तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक के मौजूदा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी समय-समय पर मांग को दोहराया। केंद्र सरकार ने रेल लाइन मंजूर कर ली, लेकिन निर्माण कार्य 2007 में शुरू हुआ, जो एक दशक बाद अब जाकर पूरा हुआ है। रेलवे लाइन का श्रेय लेने के लिए भाजपा व कांग्रेस के बीच होड़ रहती है। दोनों दल अपने तरीके से इसे भुनाएंगे।