दुल्हन सज-धज कर बैठी थी, मंडप तैयार था कि ऐन मौके पर दूल्हे का वो सच पता चला, फेरे ही नहीं हो पाए। मामला जानकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
2 of 6
थाने में दुल्हन का परिवार
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। राई के गांव नाहरी में एक परिवार में दो बेटियों की शादी थी। बड़ी बेटी की शादी तो हो गई, लेकिन छोटी बेटी फेरे ही नहीं ले पाई। क्योंकि उसका दूल्हा नहीं आया, बारात ही नहीं आई।
विज्ञापन
3 of 6
थाने में दुल्हन का परिवार
रात भर पूरी तैयारी के साथ लड़की वाले बारात का इंतजार करते रहे, लेकिन सवेरे खबर आई कि दूल्हा किडनैप हो गया। लड़की वालों को इस बात पर भरोसा नहीं था तो उन्होंने बरोटा पुलिस भाने में शिकायत दे दी।
4 of 6
थाने में दुल्हन का परिवार
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि दूल्हे को बाइक चाहिए थी, लेकिन हमने देने से इंकार कर दिया। इसी वजह से वह बारात लेकर नहीं आया, किडनैपिंग की बात तो सिर्फ बहाना है।
विज्ञापन
5 of 6
थाने में दुल्हन का परिवार
पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले दूल्हा शंकर अपने जीजा के साथ आया था और दहेज में बाइक, फ्रीज देने बात कही। मैंने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो ये सब सामान नहीं दे पाऊंगा।
शिकायत मिलने पर बारोटा चौकी इंचार्ज ने फोन करके दूल्हे के परिवार से बात की तो पता चला कि 19 फरवरी की शाम को वह घर से निकला था, लेकिन वापिस नहीं लौटा। रोहतक थाने में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है।