देश में जहां एक ओर नोटबंदी पर पीएम के फैसले पर प्रतिक्रिया जारी है, वहीं दूसरी ओर सीमा पर जवान पाक की गोलाबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। लेकिन जवान सतनाम सिंह की शहादत पर उनकी पत्नी ने पीएम से एक बड़े सवाल का जवाब मांगा है।
विज्ञापन
2 of 5
शहीद सतनाम सिंह के परिजन
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के रामपुर सेक्टर में एलओसी पर सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं दुश्मनों से लड़ता हुआ शहीद हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
शहीद सतनाम सिंह के परिजन
पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर शॉट से एलओसी पर कुपवाड़ा जिले के मच्छेल सेक्टर में शहीद हुए जवान सतनाम सिंह 17 सिख रेजीमेंट के कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात थे। वह पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी के रहने वाला थे। बुधवार की रात को दुश्मनों से लोहा लेते हुए जवान सतनाम सिंह शहीद हुए। घर पर सूचना पहुंचने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
4 of 5
शहीद सतनाम सिंह के परिजन
शहीद की पत्नी बलजीत कौर ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए पूछा कि वे पाकिस्तान से बदला कब लेंगे। जानकारी के मुताबिक सतनाम सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक निवास नहीं भेजा जा सका है। उम्मीद है कि शुक्रवार को उसका पार्थिव शरीर भेजा जाएगा।
बता दें कि बृहस्पतिवार को रामपुर सेक्टर में तीन आतंकियों के मारे जाने के साथ ही सुरक्षा बलों ने बीते पांच दिनों में कुल सात आतंकियों को मार गिराया गया है। बुधवार को भी उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था।