फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?

Sat, 25 Apr 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
धूप से चलने वाले बहुत से प्रोडक्ट आपने देखे होंगे, लेकिन ऐसे गजब के प्रोडक्ट आपने कहीं नहीं देखे होंगे। तस्वीरों में देखिए और जानिए। रिपोर्टः अवधेश शुक्ला

Trending Videos
विज्ञापन

धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?

2 of 9
अब पिकनिक या फिर टूर पर जा रहे हैं, जहां अंधेरा आपकी मौज-मस्ती में खलल डाल सकता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस आपको सोलर फोल्डिंग लालटेन लेनी है।
विज्ञापन

धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?

3 of 9
सोलर फोल्डिंग की कीमत सिर्फ 550 रुपये है। यह लालटेन आपको पांच घंटे अंधेरे में रोशनी देगी। चार कलर में मौजूद यह लालटेन बिना किसी दिक्कत के फोल्ड करके कहीं भी ले जा सकते हैं।

धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?

4 of 9
सोलर लाइट स्मार्ट इसलिए है क्योंकि इसमें ह्यूमन मॉशन सेंसर लगा है। जैसे-जैसे व्यक्ति करीब आएगा लाइट की रोशनी अपने आप बढ़ती जाएगी। इस लाइट का प्रयोग आप घर के गेट या फिर भी लॉन में कर सकते हैं। इस प्रोडक्ट के तीन मॉडल हैं। इसके अलावा एग्जीबिशन में सोलर एप्पल गेट लाइट भी है। जिसे आप अपने हाथ की अंगुलियों के इशारे से जला और बुझा सकते हैं। यह प्रोडक्ट टाइमर सिस्टम से लैस है। इसमें एलईडी बल्ब लगे हैं।
विज्ञापन

धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?

5 of 9
सोलर फोल्डिंग लाइट में डिपर सिस्टम लगा है। जिसके जरिये आप अंधेरे के मुताबिक रोशनी को ज्यादा या फिर कम कर सकते हैं। इस लालटेन को चलाने के लिए बस आपको एक बटन खोलना है और मुंह से ही थोड़ी हवा भरनी है। इसके बाद सोलर फोल्डिंग लालटेन जलने को तैयार हो गई है। यह लालटेन चार कलर सफेद, लाल, जामुनी और नीले रंग में मौजूद है। प्रोडक्ट इंजीनियर ने बताया कि आने वाले दिनों में कई और कलर में इस लालटेन को लेकर आएंगे। इस लालटेन से आप घर को भी सजा सकते हैं।
विज्ञापन

धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?

6 of 9
सोलर गार्डन लाइट केवल गार्डन की खूबसूरती को ही चार चांद नहीं लगाएगी बल्कि घर में आने वाले रिश्तेदारों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगी। सोलर वर्ल्ड डॉट कॉम के असिस्टेंट इंजीनियर एसडी तिवारी ने बताया कि यह लाइट सफेद और काले रंग में है।
विज्ञापन

धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?

7 of 9
प्रोडक्ट्स और कीमत
सोलर फोल्डिंग लालटेन : 550 से 600
एप्पल गेट लाइट : 12,500
सोलर स्मार्ट लाइट : 14,500
गार्डन लाइट : 1800 रुपये

धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?

8 of 9
घर में ढेरों काम हैं। बच्चा काम करने नहीं दे रहा है। वह बार-बार रोता है, जिससे आप परेशान हैं तो सोलर लाइट फुटबाल खरीद लीजिए। इस सोलर लाइट फुटबाल से आपका बच्चा चुप ही नहीं होगा बल्कि घंटों खेलता रहेगा। इस बीच आप घर के काम को आराम से निपटा लेंगे। सोलर वर्ल्ड डॉट कॉम नए प्रोडेक्ट सोलर लाइट फुटबाल को लेकर आया है। कंपनी के डायरेक्टर रमनदीप सिंह अहलुवालिया का मानना है कि यह प्रोडेक्ट बच्चों के टाइम पास के लिए कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?

9 of 9
अगर आप कार या फिर बाइक से कहीं जा रहे हैं। कही तकनीकी खराबी से गाड़ी खड़ी हो गई है। जहां लाइट की कमी है, तो यह मैगनेट सोलर सीडी उपयोगी साबित हो सकती है। सीडी के आकार की इस लाइट को आप आसानी से अपने बैग या फिर पैकेट में रख सकते हैं। इसके अलावा इसे कार की छत के साथ भी चिपका सकते हैं। इसमें डिपर सिस्टम लगा है। जिससे आपको जितनी लाइट की जरूरत है कम या फिर ज्यादा भी कर सकते हैं। इस प्रोडेक्ट की कीमत सात सौ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें