फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप काटा तो घरवालों ने कर दिया ऐसा काम कि महिला की जान चली गई, सावधान रहें

Sun, 23 Jul 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
सांप का काटना
सांप ने काट लिया तो घरवालों ने ऐसा काम कर दिया कि महिला की जान चली गई। ये हुआ जानकारी के अभाव में, जानिए सांप काट ले तो क्या करें क्या न करें।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
सांप का काटना
घटना हरियाणा के हिसार की है। जिले के बालक गांव की 61 वर्षीय छन्नो देवी को बुधवार को घर में एक सांप ने डंस लिया। परिजन महिला को अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक कराने के चक्कर में इधर-उधर ले जाते रहे। आखिरकार महिला ने पास के गांव के एक मंदिर में दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल में लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन

3 of 9
सांप का काटना
सिविल अस्पताल में मृतका के परिजनों ने बताया कि छन्नो देवी खेत में बने मकान में रहती थी। महिला का बेटा किसी काम से गांव में गया हुआ था। घर पर महिला और परिवार के अन्य सदस्य थे। अचानक छन्नो देवी को एक सांप ने डंस लिया। यह देख महिला चिल्लाने लगी और परिवार के सदस्य इकट्ठे हो गए। वे लोग महिला को एक ट्रैक्टर में बिठाकर अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक वाले के पास ले गए।

4 of 9
सांप का काटना
लेकिन सांप का जहर नहीं उतरा। लोग महिला को लेकर जहर उतारने वालों के पास चक्कर काटते रहे। जब हालत नहीं सुधरी तो महिला को बुधवार रात को एक मंदिर में ले जाया गया। यहां पर छन्नो देवी ने दम तोड़ दिया। बाद में उसे सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

5 of 9
सांप का काटना
बता दें कि हर सांप जहरीला नहीं होता है, इसलिए सांप काटने पर पीड़ित व्यक्ति को पहले सीधा लिटा देना चाहिए और उसे ढांढस बंधाना चाहिए। सांप के काटने पर झाड़-फूंक व जड़ी-बूटी आदि द्वारा इलाज के चक्कर में समय न गवाएं, क्योंकि सर्पदंश के मामले में एक क्षण की भी देरी पीड़ित के लिए मौत का सबब बन सकती है, इसलिए पीड़ित को अस्पताल ले जाएं। 
विज्ञापन

6 of 9
सांप का काटना
यदि पीड़ित को अस्पताल ले जाने में देरी हो तो उसके शरीर से जूते, अंगूठी, कड़ा, कंगन, पायल आदि चीजें उतार देनी चाहिए। क्योंकि जहर के फैलने पर हाथ-पैरों में सूजन हो सकती है और शरीर के उस हिस्से का रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है। यदि काटा गया भाग हाथ या पैर है तो सांप के काटे गये स्थान को साफ करके लकड़ी के खपच्चियों के सहारे बांध दें, ताकि पीड़ित व्यक्ति उस अंग को बार- बार मोड़ नहीं सके।
विज्ञापन

7 of 9
सांप का काटना
काटे गये स्थान पर ब्लेड या चाकू से घाव को खोलने की कोशिश न करें और न ही मुंह से चूस कर जहर निकालने का प्रयत्न करें। ऐसा करने वाले की जान जा सकती है। सांप काट जाए तो पीड़ित को चाय, कॉफी या फिर कोई नशीली वस्तु पिलाने का प्रयत्न न करें। सांप के काटने पर पीड़ित व्यक्ति दर्द से तड़पता है तो उसे कोई दवा कदापि न दें, न ही कोई दादी-नानी का नुस्खा आजमाएं।

8 of 9
सांप का काटना
जख्म पर पट्टी बांध दे, पट्टी के लिए पेड़ की छाल, अखबार का टुकड़ा, स्पीलिंग बैग का इस्तेमाल करें। पीड़ित को बिल्कुल चलने न दें, क्योंकि मांसपेशियों की रगड़ से जहर शरीर में तेजी से फैलने का डर रहता है। सांप के सामने आने पर अक्सर लोग हड़बड़ा जाते हैं और उसे भगाने की कोशिश करने लगते हैं। यदि आप उसे निकलने का रास्ता देंगे, तो वह हमला करने की बजाय चुपचाप वहां से निकल जाना पसंद करेगा।
विज्ञापन

9 of 9
सांप का काटना - फोटो : Amar Ujala
सांप के काटने के बाद शांत रहे। गहरी सांस लें और सांप के काटने का समय नोट कर लें। यदि हो सके, तो जिस जगह सांप ने काटा है, उसे दिल की ऊंचाई से ऊपर रखें। काटी गई जगह पर बर्फ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे अन्य टिशू भी डैमेज हो सकते हैं। जिस जगह सांप ने काटा है, उस जगह को साबुन और गर्म पानी से धोएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें