भारत और पाक तस्कर बीएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरहद के रास्ते सुरक्षित और सुविधाजनक इलाकों से हेरोइन और हथियार की डिलीवरी के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सेना
तस्करों के इस नए पैतरे से खुफिया एजेंसियां और बीएसएफ के अधिकारी काफी चिंतित है। तस्कर व्हाट्सऐप पर कोड के जरिये संपर्क बनाए रखते हैं। यही कारण है कि सरहद से आसानी से हेरोइन व हथियार पंजाब भारत) पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
बीकानेर बॉर्डर क्षेत्र।
पुलिस के एआईजी रैंक के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ऐेसे कई तस्कर पकड़े हैं, जिन्होंने पाक तस्करों से व्हाट्सऐप के जरिये संपर्क बनाए जाने की बात स्वीकार की है। एसटीएफ भी फिरोजपुर के सरहदी क्षेत्रों में खेतों में दबी हेरोइन व हथियार बरामद कर चुकी है। यही नहीं सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेतों में पाक तस्कर हेरोइन व हथियार दबा कर चले जाते हैं।
4 of 7
- फोटो : File Photo
सरहद पर तैनात बीएसएफ जवानों को भी इसकी भनक तक नहीं लगती है, ऐसे केस एसटीएफ ने तस्करों को पकड़ उनकी निशानदेही पर फेंसिंग पार खेतों में दबी हुई हेरोइन बरामद की है। सरहद पर तस्कर पाक मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड की बजाए व्हाट्सऐप पर तालमेल बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : SELF
व्हाट्सऐप पर कोड के जरिये दोनों देशों के तस्कर संपर्क में रहते हैं और सरहद पर उन जगहों पर हेरोइन व हथियार की डिलीवरी मंगवा रहे हैं, जहां पर बीएसएफ की पैनी नजर नहीं पहुंच रही है या फिर उस इलाके में घना जंगल होने के कारण कम पेट्रोलिंग होती है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : File Photo
अधिकारी का कहना है कि व्हाट्सऐप एक ऐसा साधन है, कोई भी व्यक्ति किसी भी देश के व्यक्ति से संपर्क कर सकता है। ऐसे आधुनिक सुविधा वाले यंत्रों पर नजर रखना पुलिस और बीएसएफ के लिए आसान नहीं है। क्योंकि दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहा है, कौन व्यक्ति किसे किस शब्दों में क्या कहना चाहता है, इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। यही कारण है कि सरहद से पाक की तरफ से बड़ी ही आसानी से हेरोइन व हथियार पंजाब में पहुंच रहे हैं।
सतलुज दरिया भी तस्करों के लिए साबित हो रहा लाभकारी
पंजाब से सटी भारत-पाक की सीमा लगभग साढ़े पांच सौ किलोमीटर लंबी है, इसी के साथ सतलुज दरिया भी बह रहा है जो दोनों देशों के तस्करों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है, क्योंकि दरिया सांप की तरह कई जगहों से पाक में प्रवेश करता है और फिर भारत में बहता है। पाकिस्तानी तस्कर दरिया का फायदा उठाकर भारत में हेरोइन और हथियारों की खेप पहुंचा रहे हैं।