फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ड्राइवर खोलेगा राम रहीम के गुनाहों का चिट्ठा, बोले- अब जान की परवाह नहीं

Tue, 19 Sep 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
पूर्व ड्राइवर खोलेगा राम रहीम के गुनाहों का चिट्ठा
साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। यौन शोषण मामले के बाद हत्या के केस में भी डेरा प्रमुख के खिलाफ पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने मोर्चा खोलते हुए शनिवार को पंचकूला स्थित विशेष अदालत में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ गवाही देने की अर्जी दायर की है। 
विज्ञापन

2 of 8
डेरा प्रमुख का पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह
इस मामले में 22 सितंबर को अदालत फैसला लेगी। हत्या के दोनों मामलों में अब अलग अलग सुनवाई होगी, जबकि रणजीत सिंह मर्डर मामले में रोजाना बहस होगी। अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान उस वक्त डेरा प्रमुख की मुश्किलें और बढ़ गईं जब डेरा प्रमुख के ड्राइवर खट्टा सिंह ने गवाही की अर्जी दायर करने के बाद मीडिया के सामने बयान दिया।
विज्ञापन

3 of 8
राम रहीम के अधिवक्ता एसके गर्ग नरवाना
खट्टा सिंह ने बताया कि वह 2012 में अपने बयान से मुकर गया था। क्योंकि उसकी व उसके बेटे सहित पूरे परिवार की हत्या किए जाने का उसे डर था।  जब गुरमीत पेश हुआ तो पाया गया कि उसकी दाढ़ी भी सफेद हो रही है।

4 of 8
Ram Rahim - फोटो : File Photo
अब मुझे राम रहीम से कोई डर नहीं : खट्टा सिंह
खट्टा सिंह ने बताया कि वह गुरमीत राम रहीम के खिलाफ हत्या सहित तमाम गुनाहों का कच्चा चिट्ठा अदालत के सामने खोलेगा। खट्टा ने कहा कि हत्या, साध्वी यौन शोषण सहित डेरा प्रमुख के खिलाफ आरोपों में वह बयान देगा। उसे गुरमीत राम रहीम से अब कोई डर नहीं है। पहले उसके परिवार को जान का खतरा था, इसलिए गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बयान से मुकर गया, लेकिन इस बार किसी भी हालत में डेरा प्रमुख को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए अदालत में गवाही देने के लिए अर्जी दायर की है। 
विज्ञापन

5 of 8
गुरमीत राम रहीम
खट्टा सिंह के वकील नवकिरण सिंह ने बताया कि 2012 में डेरा प्रमुख के डर से खट्टा सिंह अपने बयानों से मुकर गए थे, लेकिन अब दोबारा गवाही को तैयार हैं। 22 सितंबर को सीबीआई की अदालत में इस अर्जी पर फैसला आएगा। वकील नवकिरण ने कहा कि सुनवाई के दौरान पूरी कार्यवाही अंग्रेजी में चल रही थी तो शायद बाबा को अंग्रेजी समझने में दिक्कत आ रही थी। उधर, डेरामुखी के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने भी साफ किया कि गुरमीत राम रहीम को अंग्रेजी ठीक से नहीं आती है। 
विज्ञापन

6 of 8
राम रहीम और खट्टा सिंह
अब जान भी चली जाए तो परवाह नहीं
खट्टा सिंह ने बताया कि जब वह गुरमीत राम रहीम का ड्राइवर था तो कई बार उसने डेरामुखी की गलत और गैर कानूनी धंधे देखे। लेकिन उसे और उसके परिवार को गुरमीत सिंह के गुंडों ने मारने की धमकी दी। बेटे की जान को उनके लोगों से खतरा था, इसीलिए वह बयान देने से हिचकिचाता रहा। उसे वकील नवकिरण सिंह का साथ मिल गया है, अब अगर जान भी चली जाए तो भी परवाह नहीं। वह डेरा प्रमुख के गुनाहों को सबके सामने लाएगा। खट्टा सिंह ने खास बातचीत में कहा कि न केवल हत्या के मामलों में बल्कि साध्वी यौन शोषण सहित तमाम मामलों में वह गुरमीत राम रहीम के खिलाफ गवाही देने को तैयार है।
विज्ञापन

7 of 8
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
कई साध्वियों के आ रहे फोन
खट्टा सिंह ने कहा कि डेरा प्रमुख के गुनाहों की सच्चाई का धीरे धीरे खुलासा होने लगा है। खट्टा सिंह ने कहा कि कई साध्वियों के फोन आ रहे हैं, जो अब तक अपनी इज्जत के डर से सामने नहीं आ रही थीं, वह अब सामने आकर इस बलात्कारी बाबा की पोल खोलने को तैयार हैं। खट्टा सिंह ने कहा कि डेरा प्रमुख के खिलाफ किसी भी मामले में खुलासा करने वालों का वह साथ देगा।
विज्ञापन

8 of 8
Ram Rahim - फोटो : File Photo
हत्या के सभी आरोपियों को किया पेश
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में आरोपी कृष्ण लाल, निर्मल सिंह, कुलदीप के अलावा रणजीत सिंह मर्डर मामले में कृष्ण लाल, अवतार सिंह, जसबीर, सब्दिल और इंदर सेन सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुरमीत राम रहीम को अदालत में पेश किया। कृष्ण लाल हत्या के दोनों मामलों में आरोपी है। पेशी के दौरान गुरमीत राम रहीम हताश और निराश था। इस दौरान वह सिर झुकाकर शांत खड़ा दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें