सिरसा के डबवाली में गैंगस्टरों के शूटआउट पर सवाल उठ रहे हैं, 'शूटआउट' एट डबवाली का सच क्या है, इसके लिए पुलिस की थ्योरी का अनसुना सच जानें
विज्ञापन
2 of 8
encounter
शूटआउट एट डबवाली, का सच चाहे जो भी हो लेकिन एक सच ये है कि इन गैंगस्टरों के खात्मे से खौफ का अंत हो गया है। पुलिस का दावा है कि गैंगस्टरों ने सुसाइड किया लेकिन कहा ये जा रहा है कि इनका एनकाउंटर किया गया।
विज्ञापन
3 of 8
encounter
गांव सुकेराखेडा के समीप मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में पंजाब के तीन गैंगस्टर मारे गए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अपने को घिरा देख तीनों बदमाशों ने एक-दूसरे को गोली मार ली। मुठभेड़ की कार्रवाई पंजाब और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रूप से की। मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस मिले हैं। बताया गया कि तीनों बदमाश चौटाला में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल थे।
4 of 8
encounter
गैंगस्टर जसप्रीत सिंह जिम्मी उर्फ जंपी डॉन तथा कंवलजीत सिंह उर्फ बंटी मकान की छत पर मृत मिले। जबकि उनके तीसरे साथी निशान सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीनों बदमाश पंजाब में देवेंद्र बंबीहा गैंग से संबंधित थे। इन पर कई संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप है। जिस मकान में यह बदमाश रह रहे थे पुलिस ने उस मकान मालिक और उसकी मां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
5 of 8
encounter
जानकारी के अनुसार, तीनों ही गैंगस्टर सोमवार रात गांव सुकेराखेड़ा ढाणी में सफेद स्कॉर्पियो से सुखपाल सिंह के मकान में पहुंचे थे। मंगलवार तड़के करीब पौने पांच बजे सीआईए स्टाफ फरीदकोट के प्रमुख सब इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी और चौटाला चौकी प्रभारी सुखजीत सिंह के नेतृत्व में करीब 22 पुलिसकर्मियों ने किसान के खेत में बने मकान को घेर लिया।
विज्ञापन
6 of 8
encounter
पुलिस की तरफ से चेतावनी देने पर बदमाशों ने मकान की छत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। कुछ देर बाद फायरिंग रुकने पर छत के ऊपर से गोलियां चलने की आवाज आई और फिर बंद हो गई। इसके बाद पुलिस ने मकान के भीतर प्रवेश किया। जसप्रीत सिंह जिम्मी उर्फ जंपी डॉन पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी रोड़कीपुरा और कंवलजीत सिंह उर्फ बंटी ढिल्लों पुत्र गुरजीत सिंह निवासी हिम्मतपुरा बस्ती, जैतो छत पर मृत पड़े थे।
विज्ञापन
7 of 8
encounter
इनका तीसरा साथी निशान सिंह पुत्र सुलक्खन सिंह निवासी रूकनवाला सीने में गोली लगने से घायल था। डबवाली के सामान्य अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।
आईजी बोले तीनों ने की आत्महत्या
बठिंडा रेंज के आईजी एमएस छिन्ना ने पत्रकारों को बताया कि फरीदकोट पुलिस ने ऑपरेशन को मुस्तैदी से अंजाम दिया। मौके के हालात को देखते हुए लगता है कि पुलिस से घिरने के बाद तीनों बदमाशों ने एक दूसरे को गोली मारकर जान दे दी।