फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: आखिरी गाना वायरल, 'जवानी में ही जनाजा उठेगा', दो हफ्ते बाद ही सच हो गए बोल

Mon, 30 May 2022 01:49 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये...यह गीत सिद्धू मूसेवाला ने वाजिर रैपर के साथ मिलकर 15 मई को रिलीज किया था, शायद उन्हें पता नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी गीत है और इसी गीत के बोल सच होने वाले हैं। महज, दो सप्ताह बाद ही सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
सिद्धू ने यह गीत खुद पर ही गाया था, जिसमें वह कहते हैं कि चौबर यानी गबरू जवान के चेहरे पर काफी नूर दिख रहा है और इसका जनाजा जवानी में ही निकलने वाला है। गीत दो सप्ताह में तेजी से वायरल हो रहा था और उसको सुनने वालों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी थी। यह गीत रविवार को हकीकत में बदल गया और सिद्धू मूसेवाला सदा के लिए गहरी नींद सो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी को खतरा था यह बात पंजाब की खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को पता थी। 16 सितंबर 2020 को जालंधर में दो बदमाश पकड़े गए थे, जिन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला से भी फिरौती के 50 लाख मांगने थे और मना करने पर दोनों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने की योजना बनाई थी। 

4 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
चंद्र खन्नी निवासी वार्ड नंबर 6 बलाचौर जिला नवांशहर तथा हरियाणा के रहने वाले गुरजिंद्र को काबू किया था। तलाशी के दौरान इन से एक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा 315 बोर, 2 कारतूस बरामद किए थे। तत्कालीन एसपी मनप्रीत सिंह ने पूछताछ के बाद खुलासा किया कि दोनों ने सिद्धू मूसेवाला से 50 लाख की फिरौती मांगनी थी और अगर न मिलती तो सिद्धू मूसेवाला की हत्या करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां अब उस मामले को दोबारा खोलने में जुट गई हैं कि कहीं दोनों अपराधियों ने जेल से बाहर आकर सिद्धू की हत्या तो नहीं कर दी या उन्होंने बड़ा गिरोह संगठित कर सिद्धू की हत्या करवा दी हो? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें