फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर स्टेज पर उतरी सपना, जिसको मिला चांस उसी ने किया डांस, तस्वीरें

Thu, 03 Nov 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल।
विज्ञापन
1 of 7
सपना के कार्यक्रम में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणावी सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर स्टेज पर उतरी तो उसकी एक झलक देखने और सुनने के लिए दीवानों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन

2 of 7
हरियाणावी सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर स्टेज पर उतरी
गौरतलब है कि जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाली डांसर सपना की बागपत के बाद ये दूसरी पब्लिक परफोर्मेंस थीं। कैथल के  कुरुक्षेत्र रोड एक पैलेस में हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा होने से कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणवी कलाकार सपना के कार्यक्रम में हंगामा
व्यवस्था बनाए रखने के लिए  पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। पैलेस के बाहर लगे जाम के चलते जहां तीन हादसों में दो लोग घायल हो गए। वहीं पास के खेतों में लगी आग में 15 मोटरसाइकिलें मुश्किल से बचाई जा सकीं। 

4 of 7
सपना चौधरी - फोटो : self
सपना का डांस दिखाने के लिए आयोजकों ने 600-600 रुपये की टिकट बेची, लेकिन अंदर कोई व्यवस्था नहीं थी। पहले केवल टिकट लिए हुए लोगों को अंदर जाने दिया गया। अव्यवस्था बढ़ती गई। पुलिस बल भी बढ़ता गया। करीब 5 एसएचओ भी कार्यक्रम में देखे गए। 
विज्ञापन

5 of 7
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद पैलेस के बाहर जाम लग गया। इसी बीच किसी ने पास के खेतों में आग लगा दी। दमकल विभाग की गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया। करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम अंदर कुछ देर तो कार्यक्रम ठीक चला, लेकिन बाद भीड़ बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

6 of 7
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
अव्यवस्था बढ़ती देख करीब 3 बजे कार्यक्रम बंद कर दिया गया।  एसएचओ सिविल लाइन रामचंद्र ने कहा कि कार्यक्रम की पुलिस से अनुमति ली गई थी। सुरक्षा फीस भी जमा करवाई है। इसके चलते उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर सेल्स टैक्स इंचार्ज जेएस मलिक ने बताया कि इस संबंध में उनके पास सूचना नहीं है। यदि टिकट बेचकर कार्यक्रम हुआ है तो सेल्स टेक्स बनता है। मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें