पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
तीन शार्प शूटर गिरफ्तार, दो मारे जा चुके, एक की तलाश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से ली थी। लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। उसने तिहाड़ जेल से हत्या की साजिश रची थी। कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ के इशारे पर छह शार्प शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मनु को पुलिस ने अमृतसर में मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस को अब छठे शार्प शूटर दीपक मुंडी की तलाश है। 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।