आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब में संयोजक तो बना दिया है, लेकिन इसके कई ऐसे साइड इफेक्ट्स देखने को मिल रहे हैं, जो खतरनाक हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान के नाम की घोषणा होते ही पंजाब में पार्टी के भीतर बवाल के आसार नजर आने लगे हैं। कोई पार्टी छोड़ने की बात कर रहा है तो कोई हाईकमान को लेकर खुलासे करने की।
विज्ञापन
3 of 8
पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत घुग्गी
- फोटो : अमर उजाला
सूबा कन्वीनर के पद से हटाए गए गुरप्रीत घुग्गी काफी नाराज नजर आ रहे हैं। अब उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा चल रही है। घुग्गी का कहना है कि मान को प्रदेश प्रधान बनाने कइ इतनी क्या जल्दी थी, कहीं इसके पीछे दबाव तो नहीं।
4 of 8
आप नेता सुखपाल खैहरा
- फोटो : फाइल फोटो
मान के नाम की घोषणा होते ही पंजाब विधानसभा में चीफ व्हिप सुखपाल सिंह खैहरा ने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। कांग्रेस छोड़कर 'आप' में आए खैहरा मान की ताजपोशी से नाराज हैं और उन्होंने पार्टी के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
5 of 8
सुखपाल खैरा
- फोटो : file photo
खैहरा का इस्तीफा केजरीवाल ने नामंजूर तो किया, पर वो अपनी जिद पर अड़े हैं। वो पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। भगवंत मान की नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों के बीच नाराजगी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
6 of 8
अरविंद केजरीवाल
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के निवर्तमान संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच भी इस फैसले से नाखुश हैं। एक और नेता अमरिंदर गिल, जो पंजाब विवि की सीनेट में सदस्य थे, ने भी मान की नियुक्ति पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
7 of 8
सिसोदिया-केजरीवाल-विश्वास।
- फोटो : फाइल फोटो
एक ओर दिल्ली में कपिल मिश्रा का विवाद, दूसरी ओर पंजाब में भगवंत मान का विवाद। ऐसे में आप की इमेज पर असर पड़ सकत है, पार्टी की साख लोगों में खराब हो सकती है, जबकि आने वाले समय में पांच राज्यों में चुनाव होने हैं।
पंजाबी बीजेपी प्रधान विजय सांपला
- फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी में दिल्ली और पंजाब में जिस तरह का घमासान चल रहा है, उसका फायदा बीजेपी को हो सकता है। वैसे भी बीजेपी दावा कर चुकी हैं कि आप के 11 विधायक उनके संपर्क में हैं।