फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में शराब परोसने का बड़ा साइड इफेक्ट देखिए, कइयों की नौकरी जाएगी

Mon, 24 Jul 2017 09:27 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
रेस्तराओं में शराबबंदी
चंडीगढ़ के होटलों में शराब सर्व किए जाने के फैसले का बड़ा साइड इफेक्ट देखने को मिला रहा है, जिसके कारण कइयों की नौकरी चली जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
रेस्तराओं में शराबबंदी
दरअसल चंडीगढ़ में महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की वारदात के बाद आर्य इंफ्रा कंपनी भी सकते में आ गई है। छेड़खानी और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने निर्णय लिया है कि जब शहर के सेक्टर-7, 26, 43, 35 के प्रमुख मार्गों पर बने पब, होटल और रेस्तराओं में शराबबंदी पर रोक के बाद वह अपनी पार्किंग में तैनात महिला कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा लेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
रेस्तराओं में शराबबंदी
यह निर्णय इस माह के अंत तक प्रशासन ले लेगा। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में स्टेट हाइवे पर बने होटल, पब और रेस्तराओं से शराबबंदी पर अपना फैसला वापस लिया है जिसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन अब शहर के स्टेट हाइवे में बने होटल और रेस्तराओं से भी यह पाबंदी हटा रहा है। शहर में इस समय 26 पेड और एक मल्टीलेवल पार्किंग पिछली 19 जून से आर्य इंफ्रा कंपनी चला रही है। 

4 of 6
रेस्तराओं में शराबबंदी
कंपनी ने यह पार्किंग का ठेका 14 करोड़ 76 लाख रुपये में लिया है। कंपनी ने पेड पार्किंग में एक उदाहरण पेश करते हुए 70 प्रतिशत महिला कर्मचारी तैनात किए हैं। लेकिन शाम के बाद अब शराबबंदी हटने के बाद उन पेड पार्किंगों में महिला कर्मचारियों को हटा लिया जाएगा जहां पर होटल, पब, डिस्को और रेस्तरां हैं। कंपनी के अनुसार शाम 5 बजे के बाद महिला कर्मचारियों को तैनात नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
रेस्तराओं में शराबबंदी
लेडी कांस्टेबल भी नहीं है सुरक्षित 
शहर में लेडी कांस्टेबल भी सुरक्षित नहीं है। डेढ़ माह पहले ट्रिब्यून चौक पर एक महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ हुई थी जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार भी किया था। जबकि पुलिस ने रात के समय अकेली घर जाने वाली महिलाओं के लिए घर छोड़ने के लिए पिक एंड ड्राप की सुविधा भी शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेस्तराओं में शराबबंदी - फोटो : Getty
हाईवे के पास बने होटल, रेस्तरां और पब में जब शराब परोसना शुरू हो जाएगा तो उन एरिया की पेड पार्किंग से महिला कर्मचारियों को हटा दिया जाएगा। शाम 5 बजे के बाद महिला कर्मचारियों को इन पेड पार्किंग में किसी भी सूरत में तैनात नहीं किया जाएगा। 
- संदीप बोहरा, प्रोजेक्ट कोआडिनेटर, आर्य इंफ्रा कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें