गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 में दमदार प्रदर्शन कर राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में टीम का मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी से होगा।
चंडीगढ़ के लोकल बॉय शुभमन गिल ने मुल्लांपुर में ऐसा बल्ला घुमाया कि राजस्थान रॉयल्स का फाइनल खेलने का सपना टूट गया।
कप्तान गिल के विस्फोटक शतक और शानदार कप्तानी के दम पर गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को आईपीएल क्वालिफायर-2 में राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब 31 मई को अहमदाबाद में गुजरात का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू से होगा।
विज्ञापन
2 of 6
शुभमन गिल
- फोटो : करुण शर्मा
महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी खेलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े, लेकिन शतक से चूक गए।
विज्ञापन
3 of 6
दर्शकों में दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
215 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 53 गेंदों में 104 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
4 of 6
दर्शकों में दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
वहीं साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए। गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के बाद पूरे स्टेडियम में शुभमन गिल के नाम के नारे गूंजते रहे, जबकि दूसरी ओर शानदार पारी खेलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी मायूस नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
दर्शकों में दिखा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। जैसे ही शुभमन गिल ने चौके-छक्कों की बारिश शुरू की, पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। ट्राइसिटी समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से पहुंचे क्रिकेट प्रशंसक अपनी-अपनी टीम की जर्सी पहनकर टीमों का समर्थन करते नजर आए। कई युवा दर्शक हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिखे।
गिल के शतक पूरा करते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक सीटों से खड़े हो गए और लंबे समय तक तालियां बजती रहीं। वहीं वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने भी फैंस का दिल जीत लिया। उनके हर छक्के पर राजस्थान समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला।
पारी के बीच हुए लेजर शो ने भी माहौल को और खास बना दिया। रंग-बिरंगी रोशनी, तेज संगीत और आसमान में घूमती लेजर किरणों के बीच हजारों दर्शक मोबाइल कैमरों में इन यादगार पलों को कैद करते नजर आए।