आर्ट लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने बाबा रामदेव ने जिस योग पर सवाल उठाया, रामदेव ने उसे सिरे से नकार दिया। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 6
shri shri ravishankar
श्री श्री रवि शंकर ने कहा था था " पेट को अंदर करना योग नहीं है "। इस बयान पर योगगुरु रामदेव ने कहा कि हमारे जीवन की हर क्रिया में योग है और ऐसा रविशंकर ने कैसे कह दिया यह वह ही ठीक से बता सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रामदेव
- फोटो : getty
योगगुरु रामदेव ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को राज्यसभा पहुंचाकर बहुत अच्छा काम किया है। कांग्रेस को ऐसे ही अच्छे काम करने चाहिए। बाबा रामदेव रविवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
4 of 6
पंचकूला में बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से राज्यसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्रा की जीत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे ही भाजपा का सहयोग करती रहे तो भाजपा को काफी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा में भी भाजपा का सहयोग करना चाहिए क्योंकि वहां कई बिल पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शनिवार को स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का चंडीगढ़ पहुंचे
बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेसी बहुत अच्छे हैं और कांग्रेस नेतृत्व को अपने रवैये पर विचार करना चाहिए, हो सकता है आने वाले समय में कांग्रेस को भी कुछ सीटें मिल जाएं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अगर राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बना दे तो मेरा दावा है कि भाजपा के नेता आलसी हो जाएंगे और अगर प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष बना दिया जाए तो भाजपा को पुरुषार्थ ज्यादा करना पड़ेगा।
बाबा रामदेव ने उड़ाया कई कंपनियों का मजाक
- फोटो : getty
पंजाब में नशे के खिलाफ राहुल गांधी के धरने को लेकर पूछे गए सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी से पूछिए कि वे सच बताएं कि उन्होंने कभी नशा किया है या नहीं। फिल्म उड़ता पंजाब के बारे में बाबा रामदेव ने इतना ही कहा कि वे फिल्में नहीं देखते। फिर भी नशे जैसी बुराई से समाज को बाहर निकालना जरूरी है।