घड़ी में जैसे ही रात को 12 बजे मंदिर शंख और घड़ियाल की ध्वनि से गूंज उठे। दीवानी गोपियां मदहोश होकर नाचने लगीं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
जन्माष्टमीः ठुमक-ठुमक नाचीं नंदलाल की दीवानी गोपियां
2 of 7
मंदिरों में भक्तों ने एक ध्वनि में 16 कला संपूर्ण भगवान श्री कृष्ण के जन्म का स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन टेंपल में भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु।
विज्ञापन
जन्माष्टमीः ठुमक-ठुमक नाचीं नंदलाल की दीवानी गोपियां
3 of 7
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, मेरे कृष्ण कन्हैया... सहित एक से बढ़कर एक भजनों की अमृतवर्षा मंदिरों में हुई। इसके बाद महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
जन्माष्टमीः ठुमक-ठुमक नाचीं नंदलाल की दीवानी गोपियां
4 of 7
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंदिरों में भारी भीड़ रही। मंदिर कमेटियों ने भव्य आयोजन किया। झांकियों ने लोगों के मन मोहे। भजनों पर लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन
जन्माष्टमीः ठुमक-ठुमक नाचीं नंदलाल की दीवानी गोपियां
5 of 7
सेक्टर-36 स्थित इस्कान में भव्य आयोजन हुआ। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, सांसद किरण खेर और एडवाइजर विजय कुमार देव, पंजाब के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग इस्कॉन मंदिर में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
जन्माष्टमीः ठुमक-ठुमक नाचीं नंदलाल की दीवानी गोपियां
6 of 7
इस्कॉन चंडीगढ़ के सह अध्यक्ष नंद महाराज दास ने बताया कि भक्ति से ओतप्रोत समारोह में एक लाख से भी अधिक भक्तों ने राधा माधव का दर्शन किया। इस्कॉन को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
जन्माष्टमीः ठुमक-ठुमक नाचीं नंदलाल की दीवानी गोपियां
7 of 7
सुबह साढ़े चार बजे मंगला आरती और तुलसी आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हरे राम हरे कृष्ण नाम संकीर्तन भी भक्त करते रहे। प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इस समारोह को सफल बानाने के लिए छह सौ से भी अधिक लोगों ने सहयोग दिया।