फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेद दर्द से कराह रहे मरीज को सुरक्षा गार्डों ने इतना पीटा कि...

Sun, 06 Sep 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
मरीज पेट दर्द से कराह रहा था। पर्ची बनवाने के लिए लाइन तोड़कर आगे बढ़ा तो सुरक्षा गार्डों ने उसे बुरी तरह पीटा। फिर क्या हुआ जानिए अगली स्लाइड में?
विज्ञापन

पेद दर्द से कराह रहे मरीज को सुरक्षा गार्डों ने इतना पीटा कि...

2 of 6
बुरी तरह ‌पीटने से मरीज बेहोश हो गया औ आधे घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई। मामला हरियाणा में सोनीपत के गोहाना का है।
विज्ञापन

पेद दर्द से कराह रहे मरीज को सुरक्षा गार्डों ने इतना पीटा कि...

3 of 6
पानीपत जिले के गांव करहंस निवासी विकास और जगदीश ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामफल (45) कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था। शुक्रवार सुबह वह पत्नी के साथ इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज आया था। यहां पर्ची बनवाने वालों की कतार लगी थी। पेट में असहनीय दर्द के चलते वह लाइन से आगे निकलकर काउंटर के पास आ गया। आरोप है कि इसी दौरान वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड सुमित, नवीन और जयवीर से उसकी कहासुनी हो गई। बाद में गार्डों ने उसे धक्का दे दिया।

पेद दर्द से कराह रहे मरीज को सुरक्षा गार्डों ने इतना पीटा कि...

4 of 6
मामला बढ़ने पर तीनों ने रामफल को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। आनन-फानन में रामफल को वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। रामफल की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में सनसनी फैल गई। शव का तुरंत पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस में रखवा दिया गया, लेकिन परिजनों ने इसे लेने से इंकार कर दिया। रामफल की मौत का पता चलते ही परिजनों ने कॉलेज में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। शव लेने से इनकार करते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पेद दर्द से कराह रहे मरीज को सुरक्षा गार्डों ने इतना पीटा कि...

5 of 6
वे थाने पहुंचे तो भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। शनिवार सुबह समालखा विधायक रवींद्र मच्छरौली के साथ ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंचे और कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक आपातकालीन कक्ष में दोनों पक्षों में बातचीत चली। आखिर में दबाव काम आया और पुलिस को आरोपी सिक्योरिटी गार्डों हथवाला (जींद) निवासी सुमित, कासंडा निवासी नवीन और परढाना(पानीपत) निवासी जयवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजनों ने शव को उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेद दर्द से कराह रहे मरीज को सुरक्षा गार्डों ने इतना पीटा कि...

6 of 6
डॉ. महेंद्र सिंह पूनिया, चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि रामफल की मौत चोट लगने से नहीं, बल्कि हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस कार्रवाई के बाद चिकित्सक की जिम्मेदारी बनती है कि शव का पोस्टमार्टम करें। चिकित्सक ने अपनी ड्यूटी की है। अगर परिजनों को मौत को लेकर किसी तरह की शंका है तो वह शव का दूसरी जगह भी पोस्टमार्टम करा सकते हैं। वहीं विनोद कुमार डीएसपी ने बताया कि परिजनों की मांग पर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का बिसरा जांच के लिए सोमवार को हैदराबाद भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें