फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें, संचालक को गोली मारकर लूटा पेट्रोल पंप

Wed, 01 Apr 2015 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बावल, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
संचालक लुटेरों के आगे हाथ जोड़ता रहा और लुटेरों ने उसे गोली मारकर पेट्रोलपंप पर की  लूटपाट, देखिए सीसीटीवी में कैद तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें, संचालक को गोली मारकर लूटा पेट्रोल पंप

2 of 6
घटना हरियाणा के बावल(रेवाड़ी)थाना क्षेत्र के गांव केशूपुर की है। यहां बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक के भाई को गोली मारकर लूटपाट की। हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम देने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों को उनके ऑफिस में ही बंधक बना लिया। बदमाशों की पूरी गतिविधि केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

तस्वीरें, संचालक को गोली मारकर लूटा पेट्रोल पंप

3 of 6
गांव केशुपुर के निकट महेश सिंह का इंडियन ऑयल कंपनी का सोनम फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। पंप पर रात में अधिकतर पेट्रोल पंप मालिक का भाई बिजेंद्र व दो कर्मी भीम व संदीप सोते थे। रात करीब सवा बारह बजे बाइक पर सवार दो बदमाश पंप पर पहुंचे और कर्मचारी भीम की कनपटी पर पिस्टल लगा दी।

तस्वीरें, संचालक को गोली मारकर लूटा पेट्रोल पंप

4 of 6
इस दौरान संदीप व बिजेंद्र भी वहीं पहुंच गए। तीनों को पिस्टल प्वाइंट पर बंधक बनाकर पंप पर रखी नकदी देने के लिए कहा। विरोध करने पर एक बदमाश ने बिजेंद्र के पैर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने काउंटर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी लूटी और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इस दौरान बदमाशों की सारी गतिविधि कैमरों में कैद हो गई।

विज्ञापन

तस्वीरें, संचालक को गोली मारकर लूटा पेट्रोल पंप

5 of 6
बदमाशों ने पूरी वारदात के दौरान अपना चेहरा नहीं खोला। एक बदमाश पूरे समय मुंह पर रुमाल बांधने के अलावा ऊपर से हेल्मेट पहने हुए था। बदमाश ने दोनों हाथों में ऑपरेशन के दौरान पहने जाने वाले ग्लब्ज भी पहने हुए थे। वहीं दूसरा बदमाश ने चेहरा सफेद अंगोछे से ढका हुआ था और एक हाथ में असलहा था। बदमाशों ने जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें, संचालक को गोली मारकर लूटा पेट्रोल पंप

6 of 6
बदमाशों के गांव आनंदपुर की ओर जाने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पंप संचालक और बावल थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज जुटाने के साथ ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद डीसीपी ताहिर हुसैन ने भी घटना का निरीक्षण कर जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें