इन 3 पुलिस वालों की करतूत ने विभाग को भी शर्मसार कर दिया। मुफ्त खाने के लिए खाकी वर्दीधारियों ने कर दिया कांड। देखिए।
विज्ञापन
यूपी ही नहीं, हरियाणा पुलिस भी करती है कांड, यहां देखिए
2 of 8
इन 3 पुलिस वालों की करतूत शर्मसार कर देगी। मुफ्त खाने के लिए खाकी वर्दीधारियों ने कर दिया कांड। दरअसल हरियाणा के रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार देर रात कुछ खाकी वर्दीधारियों ने छोले भटूरे की दुकान चलाने वाले दुकानदार को बेरहमी से पीट दिया।
विज्ञापन
यूपी ही नहीं, हरियाणा पुलिस भी करती है कांड, यहां देखिए
3 of 8
इसके बाद जब वह शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो उन पुलिस कर्मियों ने उससे फिर से मारपीट की। पीड़ित ने एसपी, आईजी को शिकायती पत्र देकर आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान करवाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
यूपी ही नहीं, हरियाणा पुलिस भी करती है कांड, यहां देखिए
4 of 8
शहर के अजय नगर निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सैनी छोले भठूरे की दुकान में कारीगर है। 7 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान तीन खाकी वर्दी धारी दुकान के अंदर आए और दो प्लेट छोले भठूरे मांगे।
विज्ञापन
यूपी ही नहीं, हरियाणा पुलिस भी करती है कांड, यहां देखिए
5 of 8
पहले भी उधार खाने की बात कहते हुए उसने छोले-भठूरे देने से मना किया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। दुकान मालिक चंद्रशेखर ने बीच-बचाव किया तो उसे धक्का देते हुए सिटी थाने आने की बात कहते हुए उसे पीसीआर-6 में बैठाकर चले गए।
विज्ञापन
यूपी ही नहीं, हरियाणा पुलिस भी करती है कांड, यहां देखिए
6 of 8
पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि सिटी थाने ले जाने से पहले दो खाकी वर्दीधारियों ने उसे दुकान में ही बुरी तरह पीटा। इस दौरान एक खाकी वर्दी पहने कर्मी ने कहा कि देखकर मारो, चांटा न मारना और कोई फूट भी नहीं आनी चाहिए। थाने के बाहर भी उन्होंने उसे पीसीआर से उतारने के बाद लाठी-डंडों, लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यूपी ही नहीं, हरियाणा पुलिस भी करती है कांड, यहां देखिए
7 of 8
पीड़ित ने 8 अक्तूबर को घटना की जानकारी एसपी बलवान सिंह राणा और आईजी ममता सिंह को भी दी। आईजी ने मामले की जांच करने के लिए एसपी को लिख दिया है। वहीं एसपी ऑफिस से भी मामले की जांच करने के आदेश दिए जा चुके हैं।
यूपी ही नहीं, हरियाणा पुलिस भी करती है कांड, यहां देखिए
8 of 8
हरेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी थाना ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत मिली है। घटना में होमगार्ड के दो जवान प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। जिन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच पूरी करने के लिए वीडियो क्लीपिंग भी देखी जा रही है।