नेशनल शूटर और वकील सिप्पी के हाईप्रोफाइल मर्डर केस में फेसबुक पर 'जस्टिस फॉर सिप्पी' पेज के जरिये इंसाफ दिलाने की मुहिम शुरू। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
'जस्टिस फॉर सिप्पी' फेसबुक पर शुरू इंसाफ दिलाने की मुहिम
2 of 7
नेशनल शूटर और वकील सिप्पी के हाईप्रोफाइल मर्डर केस में फेसबुक पर 'जस्टिस फॉर सिप्पी' पेज के जरिये इंसाफ दिलाने की मुहिम शुरू। अकाउंट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मुहिम शुरू करने के 22 घंटे में इस पेज को 2050 लोगों ने लाइक कर इस मुहिम से खुद को जोड़ा है। वहीं, केस में आरोपियों का चेहरा साफ होने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई पर भी अब सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
'जस्टिस फॉर सिप्पी' फेसबुक पर शुरू इंसाफ दिलाने की मुहिम
3 of 7
जिप्पी सिद्धू ने आरोप लगाया है किसिप्पी की हत्या में जज की बेटी के शामिल होने के कारण केस को उलझाया जा रहा है। इस कारण उनके भाई को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर इस अभियान की शुरुआत की है। वह अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का फैसला किया है।
'जस्टिस फॉर सिप्पी' फेसबुक पर शुरू इंसाफ दिलाने की मुहिम
4 of 7
जस्टिस फॉर सिप्पी सिद्धू फेसबुक अकाउंट पर पीड़ित मां व भाई ने वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखी है। इसमें उन्होंने एक जज की बेटी पर आरोप लगाते हुए लोगों से सिप्पी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इस वीडियो पर भी लोगों के लाइक व कमेंट्स लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन
'जस्टिस फॉर सिप्पी' फेसबुक पर शुरू इंसाफ दिलाने की मुहिम
5 of 7
जिप्पी के अनुसार एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने उन्हें भरोसा दिया है कि हत्यारे कोई भी हों, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा इसी वजह से उनका परिवार पुलिस की जांच पर विश्वास कर न्याय के लिए इंतजार कर रहा है। जिप्पी ने बताया कि उनका भाई सिप्पी विदेश से लौटने के बाद दो बार जज की बेटी से मिलने गया था। उसने 19 व 20 दोनों दिन मां से बोला था कि वह जज की बेटी से मिलने सेक्टर-27 जा रहा है।
विज्ञापन
'जस्टिस फॉर सिप्पी' फेसबुक पर शुरू इंसाफ दिलाने की मुहिम
6 of 7
वही, 19 तारीख की मुलाकात में उसने मां से बताया था कि जज की बेटी ने कहा है कि वह जल्द ही डिप्रेशन की दवा लेना बंद कर देगी। जबकि 20 सितंबर को सिप्पी की लाश संदिग्ध अवस्था में सेक्टर-27 स्थित पार्क में मिली थी। चंडीगढ़ पुलिस इस केस में एक जज की बेटी से दो बार पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों की माने तो दोनों बार पूछताछ में जज की बेटी के पास पुलिस के कई सवालों के जवाब नहीं थे। पुलिस जज की बेटी से तीसरी बार पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
'जस्टिस फॉर सिप्पी' फेसबुक पर शुरू इंसाफ दिलाने की मुहिम
7 of 7
संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या: 20 सितंबर को रविवार देर रात सेक्टर-27 स्थित पार्क के अंदर सुप्रीम कोर्ट के वकील और नेशनल शूटर मोहाली निवासी सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू का शव पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया था। उसके शरीर में चार गोलियां मारी गई थीं। जिसके कारण सिप्पी की मौके पर ही मौत हो गई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।