गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी पर सिखों के प्रदर्शन के दौरान जालंध्ार में बवाल। दो समुदायों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। पुलिस के सामने बेखौफ लहराए हथियार। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी: सुलगा जालंधर, 2 समुदायों में टकराव
2 of 11
गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी पर सिखों के प्रदर्शन के दौरान पंजाब के जालंधर में दो समुदायों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। पुलिस के सामने बेखौफ लहराए गए हथियार। बवाल तब शुरू हुआ जब शहर के माई हीरा गेट बाजार को बंद करवाने पहुंचे सिख समुदाय के लोगों से दुकानदारों का टकराव हो गया। इसके बाद मामला इतना भड़क गया कि दुकानदार इकट्ठे हो गए और दोनों ओर से ईंट पत्थर चले।
विज्ञापन
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी: सुलगा जालंधर, 2 समुदायों में टकराव
3 of 11
कमिश्नर यूरिंदर सिंह हेयर, डिप्टी कमिश्नर केके यादव पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस मुलाजिमों के सामने ही प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने एटीएम को तोड़ डाला। वहीं प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पार्षद अश्वनी भंडारी की दुकान और भाजपा नेता दिनेश खन्ना के घर में घुसकर गुंडागर्दी की। इस दौरान मीडिया टीम पर भी हमला किया गया।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी: सुलगा जालंधर, 2 समुदायों में टकराव
4 of 11
फोटोग्राफरों की तीन बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दो फोटोग्राफरों की पिटाई की गई। उन्होंने एक अस्पताल में घुसकर अपनी जान बचाई। दुकानदारों के पक्ष में भाजपा और आरएसएस के नेता खुलकर उतर आए।
विज्ञापन
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी: सुलगा जालंधर, 2 समुदायों में टकराव
5 of 11
सीपीएस केडी भंडारी, विधायक मनोरंजन कालिया, आरएसएस के गो सेवा सेल के इंचार्ज चंद्रकांत, भाजपा के दिग्गज नेता अमित तनेजा, भाजपा के कल्चरल सेल के प्रधान किशन लाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। भाजपा के प्रधान किशन लाल और अमित तनेजा ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी: सुलगा जालंधर, 2 समुदायों में टकराव
6 of 11
माई हीरां गेट में वीरवार को दुकानों को बंद करवाने पर तनाव बना था। इलाका निवासी दिनेश खन्ना ने बताया कि सोमवार को सिख समुदाय के कुछ युवक किरपाण लेकर दुकानों को बंद करवाने पहुंचे, जिसका उन्होंने डटकर विरोध किया। इसके बाद युवक वापस चले गए। फिर दोबारा भारी संख्या में सिख समुदाय के लोगों को लेकर बाजार में आकर गुंडागर्दी करने लगे।
विज्ञापन
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी: सुलगा जालंधर, 2 समुदायों में टकराव
7 of 11
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पार्षद और सीपीएस के भाई अश्वनी भंडारी की दुकान पर पथराव किया। एटीएम के गार्ड को जख्मी कर मशीन को तोड़ डाला। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। दुकानदारों ने रोष स्वरूप बाजार बंद कर चौराहे पर धरना देना शुरू कर दिया।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी: सुलगा जालंधर, 2 समुदायों में टकराव
8 of 11
इस बीच पुलिस पहुंच गई, जहां एक ओर सिख समुदाय के लोग थे तो दूसरी ओर दुकानदार, दोनों ओर से ईंट पत्थर शुरू हो गए। कई पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों के भी पत्थर लगे।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी: सुलगा जालंधर, 2 समुदायों में टकराव
9 of 11
इस घटनाक्रम में पुलिस लाचार और बेबस दिखाई दी। दुकानदारों और प्रदर्शनकारियों के बीच ईंट, पत्थर चलने की घटना में पुलिस मूकदर्शक बनकर रही। इस टकराव की आशंका पहले से ही थी क्योंकि वीरवार को माई हीरां गेट बाजार बंद करवाने का विरोध दुकानदार दर्ज करवा चुके थे। सोमवार को भी प्रदर्शनकारियों ने दुकानों को बंद करवाने का सिलसिला कंपनी बाग चौक से शुरू किया।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी: सुलगा जालंधर, 2 समुदायों में टकराव
10 of 11
पैदल और मोटरसाइकिलों पर सिख समुदाय के युवक हाथों में किरपाण लेकर दुकानों को बंद करवा रहे थे। आसपास पुलिस की गाड़ियां चल रही थी और भारी संख्या में पुलिस बल इन प्रदर्शनकारियों के साथ था, लेकिन किसी ने उनका रास्ता रोकने या समझाने की कोशिश नहीं की।
पवित्र ग्रंथ की बेअदबी: सुलगा जालंधर, 2 समुदायों में टकराव
11 of 11
पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। माई हीरां गेट में आकर टकराव की गवाह पुलिस खुद बनी रही। दुकानदारों और सिख जत्थेबंदियों के लोगों में ईंट पत्थर चलते रहे। कई पुलिस मुलाजिमों व अधिकारियों को छिपकर जान बचानी पड़ी। यही नहीं महिला फोर्स को थानेदारों ने इधर उधर जाने के आदेश दिए। कमिश्नर यूरिंदर सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी सीएम हाउस में दी।