फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए 'वर्दीवाला गुंडा', खाने के पैसे मांगे तो बालों से खींच कर पीटा

Tue, 01 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
एक मशहूर ढाबे के मालिक को इलाके के थानेदार से खाने के पैसे मांगना भारी पड़ गया। पुलिसवाले ने ढाबा मालिक को बहुत पीटा।
विज्ञापन

2 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
मामला पंजाब के मोगा का है। अजीतवाल थाने का सिपाही खाना पैक करवाने के लिए पप्पी चिकन कॉर्नर नाम के एक ढाबे पर आया।
विज्ञापन

3 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
यह पूरा मामला तब हिंसक हुआ जब खाना पैक करवा कर सिपाही जाने लगा तो ढाबा मालिक ने 800 रुपये के बिल के बावजूद सिर्फ 500 रुपये मांग लिए।

4 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
बिल 800 का था लेकिन ढाबे मालिक ने 500 रूपए ही मांगे। फिर जवाब मिला कि थानेदार साहब आकर बिल चुकाएंगे।
विज्ञापन

5 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
कुछ देर बाद थानेदार नवदीप सिंह पहुंचे और 500 रुपये का नोट ढाबा मालिक की तरफ बढ़ा दिए।
विज्ञापन

6 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
लेकिन एक पुलिसवाले से खाने का बिल लेने की बात पर थानेदार इतना भड़क गए कि ढाबा मालिक को बुरी तरह पीटा। 
विज्ञापन

7 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
थानेदार साहब का गुस्सा यहीं शांत नही हुआ उन्होने ढाबा मालिक के खिलाफ अवैध शराब बेचने का मामला भी दर्ज कर दिया।

8 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
पूरा मामला ढाबे पर लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद मोगा के एसएसपी ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया है।

9 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
ढाबा मालिक पप्पी सिंह ने बताया, 'बिल के पैसे मांगने पर संतरी ने कहा कि एसएचओ साहिब पेसे देंगे और कुछ समय बाद एसएचओ नवदीप सिंह अपने चार पांच पुलिस कर्मियों के साथ मेरे यहां आ गया।

10 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
पप्पी सिंह ने बताया कि थानेगार ने मुझे पांच सौ रुपये दिए और उसके बाद उसने मेरी पिटाई करनी शुरू कर दी और मुझे बालों से खींच कर थाने ले गया और वह जाकर मेरे साथ बहुत मारपीट की और मुझ पर शराब बेचने का मामला दर्ज कर दिया रात भर मुझे थाने में रखा।'
विज्ञापन

11 of 11
देखिए पंजाब के मोगा में पुलिस की गुंडागर्दी
वहीं, मामले पर थानेदार नवदीप सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि कोई मारपीट नहीं हुई। ढाबा मालिक शराब बेचता था इसलिए उसको पकड़ा था और अपने गुनाह को छुपाने के लिए वो झूठ बोल रहा है कि उसके साथ पिटाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें