फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल बाद शनिवार को अमावस्या पर शुभ योग, करेंगे ये दो उपाय, तो चमक जाएगी किस्मत

Sat, 17 Mar 2018 10:04 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
shani dev
18 साल के बाद शनैश्चरी अमावस्या पर शुभ महोत्सव योग आ रहा है, ऐसे में अगर लोग ये दो उपाय करेंगे तो किस्मत का बंद ताला खुला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
shani dev
सेक्टर-30 स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र का कहना है कि चैत्र मास में यह शनैश्चरी अमावस्या 17 मार्च को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आ रही है। 17 मार्च को राहुकाल सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक रहेगा। इसमें शनिदेव की आराधना की जाए तो निश्चित ही लाभ होगा।
विज्ञापन

3 of 6
shani dev
बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि यदि राहुकाल में किसी कारण वश पूजा न की जाए तो दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक शनिदेव का अभिषेक करने का मुहूर्त है। मिश्र का कहना है कि अमावस्या 16 मार्च को शाम छह बजकर 18 मिनट से शुरू हो रहा है और शनिवार शाम छह बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो रहा है।

4 of 6
shani dev
शनिवार का दिन हो अमावस्या तिथि हो और शनि की राशि में अमावस्या तिथि आती हो और नवरात्र से पहले शनिवार का दिन हो तो शुभ महोत्सव योग बनता है। इसलिए दोपहर एक बजकर 31 मिनट से पहले कुंभ राशि होने के कारण शनैश्चरी अमावस्या का महत्व अधिक हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
shani dev
श्री महाकाली मंदिर में होगा शनिदेव का महाभिषेक
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर में शनिवार को शनैश्चरी अमावस्या को शनिदेव का महाभिषेक होगा। पंचामृत से अभिषेक के बाद सरसों के तेल से शनिदेव का अभिषेक होगा। अभिषेक के बाद महापूजन और आरती होगी। मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shani
शनिदेव की आराधना से यह होगा लाभ
सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि शनैश्चरी अमावस्या पर शनिदेव की पूजा करने से व्यापार में घाटा नहीं होगा। इच्छा शक्ति बढ़ेगी। शत्रु कमजोर होंगे। पिता-पुत्र में प्यार बढ़ेगा। पति-पत्नी का वियोग समाप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन होने के कारण अन्य कष्टों से छुटकारा होगा। बच्चों की पढ़ाई में मन लगेगा, उन्हें भारी सफलता मिलेगी। घर का क्लेश समाप्त हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें