फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला के पूर्व मैनेजर पहुंचे हाईकोर्ट: कहा- लॉरेंस व गोल्डी बराड़ ने सिद्धू की हत्या करवाई, अब मेरा भी कत्ल करवा सकते

Tue, 28 Jun 2022 04:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला और लॉरेंस की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में आरोपी शगनप्रीत सिंह अपनी सुरक्षा को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। पिछले साल मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या की कर दी गई थी। शगनप्रीत सिंह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रह चुका है। उसे अब अपनी जान का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : फाइल
हाईकोर्ट में उसने अपनी सुरक्षा की मांग करते एक याचिका दाखिल की। साथ ही मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में अग्रिम जमानत की भी मांग की है। शगनप्रीत सिंह ने मंगलवार को अपनी इन मांगों को लेकर हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर कीं। इन पर हाईकोर्ट गुरुवार या शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है। शगनप्रीत सिंह ने वरिष्ठ वकील विनोद घई और एडवोकेट कनिका अहुजा के जरिये दोनों याचिकाएं दायर की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
पहली याचिका में शगनप्रीत ने पिछले साल विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या मामले में अग्रिम जमानत की मांग की है। शगनप्रीत ने याचिका में कहा है कि वह इस मामले की जांच में शामिल होने को तैयार है, ऐसे में उसे इस मामले में अग्रिम जमानत दी जाए। 

4 of 5
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
दूसरी याचिका में शगनप्रीत ने अपनी जान को खतरा बताया और पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है। शगनप्रीत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की है। शगनप्रीत सिंह का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई है और अब ये दोनों उसकी हत्या भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
वह मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा हत्या की जांच में शामिल होने को मोहाली आने को तैयार है लेकिन यह दोनों गैंगस्टर उसकी हत्या करवा सकते हैं। अब हाईकोर्ट जल्द ही इन दोनों याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें