फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेटः वृद्धा के घर में होती थी हर रात रंगीन

Sun, 03 May 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
कॉलोनी में रह रही वृद्धा घर में ही सेक्स रैकेट चला रही थी। लोगों ने युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और जमकर धुनाई दी। मामला हरियाणा के भिवानी का है।
विज्ञापन

सेक्स रैकेटः वृद्धा के घर में होती थी हर रात रंगीन

2 of 8
शहर की डीसी कॉलोनी में आपत्तिजनक हालत में जोड़े को पकड़ पड़ोसियों ने उन्हें कमरे में बंद कर पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस दोनों को थाने ले जाने लगी तो मामूली बात को लेकर पुलिस कर्मियों और कॉलोनीवासियों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

सेक्स रैकेटः वृद्धा के घर में होती थी हर रात रंगीन

3 of 8
करीब एक घंटे तक खूब हंगामा हुआ। बाद में कॉलोनी के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत की। शाम तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि उसके पास लिखित शिकायत नहीं आई है। मामला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे का है।

सेक्स रैकेटः वृद्धा के घर में होती थी हर रात रंगीन

4 of 8
डीसी कॉलोनी में एक युवक व युवती संदिग्ध हालत में कमरे में थे। इस पर कॉलोनीवासियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। साथ ही सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस और टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी युवक-युवती को ले जाने लगे तो कॉलोनी वासियों ने कहा कि मीडिया वाले आ जाएं तब ले जाना।

विज्ञापन

सेक्स रैकेटः वृद्धा के घर में होती थी हर रात रंगीन

5 of 8
इस बात को लेकर पुलिस कर्मी उखड़ गए। कॉलोनीवासियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हाथापाई शुरू हो गई। कॉलोनी वासी एसएचओ की गाड़ी के आगे भी अड़ गए। बाद में मीडिया के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस युवक व युवती को लेकर थाने के लिए रवाना हुई। झगडे़ में बुजुर्ग महिला और एक पुरुष को चोट आई है।

विज्ञापन

सेक्स रैकेटः वृद्धा के घर में होती थी हर रात रंगीन

6 of 8
बाद में कॉलोनीवासियों का मकान मालकिन से झगड़ा हुआ। करीब एक घंटा खूब हंगामा हुआ। उसके बाद सभी कॉलोनी वासी एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और उक्त महिला की शिकायत की। कॉलोनी वासियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

सेक्स रैकेटः वृद्धा के घर में होती थी हर रात रंगीन

7 of 8
कॉलोनी वासियों ने बताया कि सूचना के करीब पौना घंटा बाद पुलिस कर्मी पहुंचे। उनके थोड़ी देर रुकने के लिए कहा गया तो धौंस जमाने लगे। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे युवक व युवती को थाने ले आए। अभी तक किसी ने भी कोई लिखित शिकायत नहीं की है जिस कारण अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

सेक्स रैकेटः वृद्धा के घर में होती थी हर रात रंगीन

8 of 8
कॉलोनी वासियों का कहना है कि एक वृद्ध महिला पिछले करीब चार माह से धंधा चला रही है। छोटे-छोटे कमरों में गद्दे डाल रखे हैं। न लाइट है न पंखा। युवा लड़के-लड़कियों को ये कमरे थोड़े-थोडे़ समय के लिए किराये पर दिए जाते हैं। इसकी शिकायत पहले भी पुलिस को की जा चुकी है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरी कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें