पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन आप कुछ तरीके अपनाकर सस्ते में पेट्रोल-डीजल पा सकते हैं। जानिए के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 6
Petrol-Diesel
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आग लगा रखी है। वीरवार को चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 74.85 पैसे प्रति लीटर है तो डीजल 66.76 रुपये लीटर बिका। हालांकि लोग इस महंगाई में आप कुछ कदम उठाकर अच्छी सेविंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
petrol
पेट्रोल पंप पर कैशलेस पेमेंट करके लोग 0.75 फीसदी की छूट पा सकते हैं। कई पेट्रोल पंप मोबाइल वॉलेट यूज करे पेट्रोल-डीजल भरवाने पर छूट देते हैं। जैसे मोबिक्विक का इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी की छूट मिलती है, पर इसके लिए आपको कम से कम 50 रुपये का पेट्रोल लेना होगा।
4 of 6
petrol
कई बैंक अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर फ्यूल सरचार्ज के तौर पर छूट देते हैं। कई बैंक पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए अलग से कार्ड भी जारी करते हैं। इनका इस्तेमाल करके भी छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
petrol
अगर आप भीम ऐप के जरिए कुछ खरीदते हैं तो आपको 750 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इस तरह हर महीने 750 रुपये तक का कैशबैक पाया जा सकता है। पेट्रोल-डीजल खरीदने से यह फायदा मिल सकता है। साथ ही भीम ऐप से पहला भुगतान करने पर 51 रुपये का कैशबैक मिलता है।
तेल कंपनियां ज्यादा खपत वाले ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी जारी करती हैं। इसपर नजर रखनी चाहिए और तेल कंपनियों के ऑफर का फायदा उठाना चाहिए। इन सब तरीकों के अलावा आप अपने वाहन को मानकों के आधार पर चलाकर तेल की बचत कर सकते हैं।