फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्लीन शेव और टी-शर्ट पहनने वाले बाबा हैं, अब लगा बड़ा आरोप

Sun, 09 Apr 2017 09:08 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
एक बार फिर चर्चा में ओम बाबा - फोटो : अमर उजाला
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-10 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कंटेस्टेंट ओम बाबा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर है।
विज्ञापन

2 of 8
एक बार फिर चर्चा में ओम बाबा
ओम बाबा अक्सर कुछ इस तरह की हरकत करते रहते हैं कि कैमरा उन्हें फोकस में ले ही लेता है। हमेशा सुर्खियों में रहने वाला स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10 में सलमान को मारने की चेतावनी देने के बाद अपने रूप को बदलकर पानीपत के सेक्टर-6 में अपने जानकार के यहां पहुंचा था। 
विज्ञापन

3 of 8
स्वामी ओम ने पानीपत के कई लड़कों पर मारपीट, लूट व् जान से मारने की धमकी देकर सोशल मीडिया के सहारे भी शहर के विधायक व् उनके रिश्तेदारों पर आरोप लगाए। उधर दूसरे पक्ष ने भी स्वामी के खिलाफ वीडियो और ऑडियो पुलिस को सौंपकर स्वामी ओम व् पानीपत के उनके साथियो पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों और से शिकायत मिलने पर मामले दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

4 of 8
बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार
लेकिन अब स्वामी ओम से लूट के मामले में पीड़ित व आरोपी पक्ष आमने-सामने हैं। स्वामी ओम ने पुलिस को दी शिकायत में शहरी विधायक के भाई सहित छह युवकों पर लूटपाट की बात कही है, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि स्वामी ओम मामले में समझौते के लिए 25 लाख रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार
इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जरूरत हुई तो स्वामी ओम से दिल्ली जाकर पूछताछ की जाएगी। स्वामी ओम ने थाना शहर पुलिस को शिकायत देकर 26 मार्च को सेक्टर-6 के एक मकान में विधायक रोहिता रेवड़ी के भाई पार्थ ग्रोवर, अंकुश जैन, अंकुश जैन, प्रफुल्ल, कर्ण द्वारा घर मे घुसकर 30 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था।
 
विज्ञापन

6 of 8
swami om
वहीं आरोपी अंकुश जैन के भाई अग्रवाल मंडी के धीरज जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई व उसके दोस्तों ने स्वामी स्वामी के साथ लूटपाट नहीं की। मामले में स्वामी ओम उन्हें फंसा रहे हैं। स्वामी ने मामले में समझोते के लिए 25 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

7 of 8
बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार
क्या है मामला
हमेशा अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहने वाले स्वामी ओम पिछले महीने की 26 तारीख को पानीपत आया था। अंकुश जैन के अनुसार चिंटू, केंडी और बाबा ओम उसे फसाने की कोशिश कर रहे हैं। उसका कहना है कि वह 26 रात को साढ़े 10 बजे पर एंजेल प्राइम मॉल में खाना खा रहा था। उसके दोस्त के फोन पर चिंटू का फोन आया। उसने कहा बिग बॉस वाला बाबा पानीपत सेक्टर 6 में केंडी के घर आया हुआ है। हम सभी दोस्त वहां उससे मिलने के लिए गए। 
विज्ञापन

8 of 8
swami om
हमने दरवाजा खटखटाया, चिंटू उर्फ़ प्रिंस सिंगला ने गेट खुलवाया उसके बाद अंकुश जैन अंदर गया और अंदर जाकर फोटो खींचने लगा और वीडियो बनाई और हम वहा से वापिस आ गए। उसके बाद केंडी उर्फ़ जग्गा की मां 28 तारीख को पानीपत आती है और बाबा से चौकी में लिखित में शिकायत दिलवाती है कि बाबा से 30 हजार रूपये पिस्तौल के बल पर लूटे गए हैं। उसके बाद सभी लड़के पुलिस के बुलाने पर पुलिस के पास जाते हैं और वहा जाकर अंकुश जैन, पार्थ ग्रोवर, अक्षय गाबा, रफुल वाधवा और कर्ण पृथी और दो अन्य निपुण और बाबु इन सभी पर मुकदमा दर्ज करवाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें