फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी विद डॉटर मुहिम: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेटी संग अपलोड की सेल्फी

Thu, 15 Jun 2017 09:25 AM IST
धर्मवीर निडाना/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
slfie
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेटी संग सेल्फी अपलोड की है, ये तस्वीर उस महिम का असर है जिसे दो साल पहले हरियाणा से शुरु किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
selfie
जींद जिले के बीबीपुर गांव से दो साल पहले शुरू हुए सेल्फी विद डॉटर अभियान को नई गति मिली है। नौ जून को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सेल्फी विद डॉटर मोबाइल एप लांच किया, जिसके बाद से अब तक 15 हजार लोगों ने अपनी बेटियों के साथ सेल्फी अपलोड की हैं। इनमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
selfie
 बता दें कि बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने नौ जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद साल नौ जून 2016 को इन सेल्फी के लिए ऑनलाइन म्यूजियम शुरू किया गया। इस म्यूजियम में अब तक 23 हजार सेल्फी अपलोड हो चुकी हैं। वहीं, छह दिन पहले लांच किए गए मोबाइल एप के बाद इस मुहिम को नई गति मिली है।

4 of 6
selfie
म्यूजियम में फौगाट बहनों से लेकर पीबी सिंधु तक की सेल्फी
अभियान को शुरू करने वाले सुनील जागलान के अनुसार, एक साल पहले शुरू किए गए ऑनलाइन म्यूजियम में कई हस्तियों की सेल्फी अपलोड हुई हैं। इनमें फौगाट बहनें, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, बैडमिंटन स्टार बीपी सिंधू और साइना नेहवाल भी शामिल हैं। अब सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा के साथ सेल्फी अपलोड की है।
 
विज्ञापन

5 of 6
selfie
प्रधानमंत्री ने की थी तारीफ
सुनील जागलान के इस अभियान की तारीफ कई बार स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। उन्होंने जून 2015 में मन की बात में इस अभियान को खुलकर सराहा तो लंदन और अमेरिका यात्रा के दौरान भी इसका जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
selfie
बेटियों को सम्मान दिलवाने का प्रयास
यह अभियान बेटियों को सम्मान दिलवाने के लिए शुरू किया गया। ऐसे बेटियों की सेल्फी अब अपलोड हो रही हैं, जिन्होंने कुछ कर दिखाया है। वहीं ऐसे पिताओं की सेल्फी भी अपलोड हो रही हैं, जो बेटियों को बेटों के बराबर मानते हैं। इससे समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें