फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए आधार कार्ड से जुड़ी हर वो जानकारी, जो आपके लिए जानना जरूरी है

Thu, 22 Dec 2016 09:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
इसलिए भी जरूरी आधार
नोटबंदी के बाद अब मनी विड्रॉल भी आधार कार्ड से संभव हो सकेगा, इसलिए आधार कार्ड से जुड़ी हर जानकारी का आपको जानना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 7
इसलिए भी जरूरी आधार
अब हर काम में आधार कार्ड को जरूरी माना गया है। इसलिए आधारकार्ड से जुड़ी ये बात जानना बेहद जरूरी है। अगर आपने आधार के लिए आवेदन किया और अभी तक नंबर या कार्ड नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
इसलिए भी जरूरी आधार - फोटो : PTI
एडवांस सर्च के जरिए ऐसे लोगों को उनका आधार नंबर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को सिर्फ अपने नजदीकी स्थायी आधार केंद्र तक जाना होगा, जहां नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर से उनका आधार खोजा जाएगा। अगर आधार जनरेट हो गया होगा तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आ जाएगा, जिसको डालकर आधार नंबर निकाला जा सकता है। वर्तमान में कई सेवाओं और सब्सिडी के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।

4 of 7
इसलिए भी जरूरी आधार - फोटो : अमर उजाला
कई लोगों के सामने इस तरह की समस्या आ रही है कि आधार बनवाने के बाद भी उनका कार्ड नहीं आया, उनको यह पता नहीं है कि उनका आधार नंबर क्या है? ऐसे लोग जन सेवा केंद्रों (सीएससी) के चक्कर काटते रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए व्यवस्था की गई है कि एडवांस सर्च के जरिए उनको आधार नंबर दिया जाए। आधार जनरेट नहीं होने की स्थिति में दोबारा से इसके लिए आवेदन करना होगा। अगर आधार के लिए आवेदन के समय मिली रसीद खो गई है तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
इसलिए भी जरूरी आधार
आधार आवेदन के लिए दिए गए मोबाइल नंबर से भी यह पता लगाया जा सकता है कि नंबर जनरेट हुआ है या नहीं है। अगर नंबर जनरेट हुआ है तो मोबाइल फोन पर वन टाइम पासवर्ड आता है, जिसके मार्फत आधार निकाला जा सकता है। अगर मोबाइल नंबर बदल गया तो वन टाइम पासवर्ड आधार के लिए रजिस्टर्ड नंबर पर ही आएगा।
विज्ञापन

6 of 7
इसलिए भी जरूरी आधार
ऐसे में फिंगर प्रिंट से आधार को सर्च किया जा सकेगा। इसके लिए आधार केंद्र पर फिंगर प्रिंट स्कैन करने की जो मशीन होती है, उस पर संबंधित व्यक्ति के अंगुठे निशान से यह पता लगाया जा सकता है कि आधार जनरेट हुआ है या नहीं। मशीन पर अंगूठा रखते ही यह पता चल जाता है कि संबंधित व्यक्ति का आधार जनरेट हुआ है नहीं। अगर जनरेट हुआ है तो आधार नंबर निकल आता है। आधार के लिए आवेदन करते समय अगर आपके नाम की स्पेलिंग गलत पंच हो गई तो नंबर नहीं मिलने की स्थिति में इसे खोजना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसलिए भी जरूरी आधार - फोटो : Reuters
क्योंकि संबंधित व्यक्ति अपने नाम की स्पेलिंग सही बताएगा, लेकिन सर्वर पर उसका नाम गलत होगा। अगर आपके पास आधार नंबर है और आपने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है तो इसे अपडेट करा दें। क्योंकि भविष्य में किसी तरह के संशोधन या नया कार्ड बनवाने लिए वन टाइम पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल पर ही आएगा। व्यस्कों का लगभग शत प्रतिशत आधार बन चुका है। पांच से अट्ठारह वर्ष के आयु वर्ग के बीच इसका आंकड़ा 75 फीसदी है। शून्य से पांच फीसदी के आयु वर्ग में आधार का आंकड़ा 26 फीसदी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें