महिलाओं के लिए जानलेवा बीमारी ब्रेस्ट कैंसर पर एक रिसर्च की गई। इसमें बीमारी से जुड़े बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए। क्लिक में जानिए। रिपोर्टः आशीष वर्मा
विज्ञापन
रिसर्चः ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े 10 बड़े खुलासे, यहां क्लिक कर जानें
2 of 10
अमेरिका के दी ब्रेस्ट जरनल में प्रकाशित एक स्टडी में खुलासा हुआ कि 82 प्रतिशत महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों के बारे में नहीं जानती। उन्हें मालूम नहीं कि ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं।
विज्ञापन
रिसर्चः ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े 10 बड़े खुलासे, यहां क्लिक कर जानें
3 of 10
कैंसर के प्राथमिक चरण मालूम न होने के कारण महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। जब महिलाएं कैंसर की पहली या दूसरी स्टेज पार कर जाती हैं तब वे डॉक्टर के पास पहुंचती हैं।
रिसर्चः ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े 10 बड़े खुलासे, यहां क्लिक कर जानें
4 of 10
यह रिसर्च डॉ. पंकज गर्ग व टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल की ओर से चंडीगढ़ की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति अवेयरनेस जानने के लिए की गई थी। 970 महिलाओं को स्टडी में शामिल किया गया।
विज्ञापन
रिसर्चः ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े 10 बड़े खुलासे, यहां क्लिक कर जानें
5 of 10
स्टडी का मकसद महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बारे में अवेयरनेस जानना था। देखने में आया था कि कैंसर की पहली व दूसरी स्टेज पर पहुंचने के बाद महिलाएं डॉक्टरों के पास पहुंच रहीं हैं। अवेयरनेस की सख्त जरूरत है, ताकि उन्हें बचाया जा सके।
विज्ञापन
रिसर्चः ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े 10 बड़े खुलासे, यहां क्लिक कर जानें
6 of 10
स्टडी साफ इशारा करती है कि चंडीगढ़ जैसे शहरों का जब यह हाल है तो बाकी जगहों की क्या हालत होगी। ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी न होने से कैंसर से पीड़ितों का ग्राफ सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
रिसर्चः ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े 10 बड़े खुलासे, यहां क्लिक कर जानें
7 of 10
ये निकला स्टडी से- 18-71 साल की महिलाओं से ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पूछा गया। 61 प्रतिशत महिलाओं को नहीं पता है कि परिवार के सदस्य को कैंसर होने पर रिस्क बढ़ता है। 16 प्रतिशत महिलाओं को ही पता था कि खुद भी ब्रेस्ट कैंसर को पहचाना जा सकता है।
रिसर्चः ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े 10 बड़े खुलासे, यहां क्लिक कर जानें
8 of 10
स्टडी में खुलासा हुआ- 71 प्रतिशत महिलाओं को मेमोग्राफी के बारे में नहीं पता। 51 प्रतिशत महिलाओं को पता है कि ब्रेस्ट में गांठ ब्रेस्ट कैंसर का एक लक्षण है। 82 प्रतिशत महिलाओं को नहीं पता है कि कैंसर की गांठ में दर्द नहीं होता।
रिसर्चः ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े 10 बड़े खुलासे, यहां क्लिक कर जानें
9 of 10
ये हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण- ब्रेस्ट के साइज में कोई बदलाव। कोई गांठ हो (चाहे दाल के दाने के बराबर ही क्यों न हो)। गांठ में आमतौर पर दर्द नहीं होता। ब्रेस्ट पर खून की नलियां का ज्यादा साफ दिखना। ब्रेस्ट में कहीं भी लगातार दर्द। ब्रेस्ट से दूध के अलावा कोई दूसरा लिक्विड निकलना।
रिसर्चः ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े 10 बड़े खुलासे, यहां क्लिक कर जानें
10 of 10
शोध में शामिल सीनियर डॉक्टर डॉ. पंकज गर्ग बताते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर की गांठ में दर्द में नहीं होता। ऐसा माना जाता है कि जब तक दर्द न हो, तब तक लोग खतरा नहीं मानते। ब्रेस्ट कैंसर काफी तेजी से बढ़ रहा है। मौतें भी हो रही हैं।