फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, नशे के सौदागरों के निशाने पर स्कूली छात्र

Sat, 29 Nov 2014 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
नशे के जाल में तेजी से उलझती पंजाब सूबे की युवा पीढ़ी को इससे मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश की सरकार भले ही तमाम कवायदों को अमलीजामा पहनाने के दावे करे, लेकिन जिले का हाल सरकार के दावों को झूठा साबित करने के लिए काफी है। वजह यह है कि जिले में सक्रिय नशे के सौदागरों के निशाने पर अब स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र हैं। ये तस्वीरें पंजाब के पठानकोट की है लेकिन हालात कमोबेश हर जिले की है।
विज्ञापन

देखिए, नशे के सौदागरों के निशाने पर स्कूली छात्र

2 of 5
नशे के धंधेबाज स्कूली बच्चों को गुमराह कर उन्हें नशा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। खास बात यह है कि तस्करों के चंगुल में फंसे युवक स्कूलों से बंक मारकर नशे का डोज लेते हैं। ऐसे छात्रों को शहर में चंद खास स्थानों पर नशा करने का मौका मिलता है। नशीला पदार्थ बेचने वाले तस्कर अब स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले 18 वर्ष या उससे कम उम्र तक के युवाओं को लुभाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

देखिए, नशे के सौदागरों के निशाने पर स्कूली छात्र

3 of 5
बेशक उनका यह प्रयास काफी हद तक सफल भी हो रहा है। वैसे तो जिले में प्रशासन की ओर से दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि 18 से कम उम्र के युवाओं को कोई भी मादक पदार्थ न बेचा जाए, लेकिन यहां सक्रिय तस्कर नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए युवकों को नये-नये तरीके भी सुझाते हैं। देखा जा रहा है कि स्कूल जाने के नाम पर घर से निकलने वाले छात्र अपने अभिभावकों और शिक्षकों को चकमा देकर नशाखोरी करते हैं।

देखिए, नशे के सौदागरों के निशाने पर स्कूली छात्र

4 of 5
जाहिर है इस मामले में अभिभावकों और स्कूली प्रबंधन की ओर से भी विशेष सख्ती की जरूरत है। शहर के कुछ सुनसान स्थान ऐसे हैं, जहां स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को स्कूल बंक कर नशा करते कभी भी देखा जा सकता है। शनिवार को भी जब ऐसे कुछ स्थानों पर अमर उजाला की टीम पहुंची तो वहां नशा कर रहे युवा भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, नशे के सौदागरों के निशाने पर स्कूली छात्र

5 of 5
इस मामले में जिलाधीश सुखविंदर सिंह का कहना है कि युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही साधारण कपड़ों में पुलिस कर्मियों की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें