फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा

Sat, 09 May 2015 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भूना(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
प्रिंसिपल छात्राओं से करता था शर्मनाक करतूत। जब पानी सर से उपर गया तो छात्राओं ने प्रिसिंपल के कपड़े उतारकर जमकर धुनाई की। मामला हरियाणा के भूना के माडल टाउन स्थित एक प्राइवेट स्कूल सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। पुलिस शिकायत में छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उनको केबिन में बुलाकर प्रिंसिपल छेड़खानी करने के साथ अश्लील बातें करता था। अभिभावकों को शर्म के कारण नहीं बता पाती थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा

2 of 5
एक छात्रा का कहना है कि बृहस्पतिवार को प्रिंसिपल ने सारी मर्यादाएं लांघकर आपत्तिजनक प्रस्ताव रखा। जिसके बाद उसने अभिभावकों को पूरी कहानी बताई। छात्रा के पिता ने योजनाबद्ध तरीके से प्रिंसिपल के मोबाइल पर मिस कॉल की तो तुरंत उसी नंबर पर प्रिंसिपल की कॉल आई। छात्रा ने प्रिंसिपल के साथ खुलकर बातें की, जिसका जवाब भी वह देता रहा। इसकी पूरी रिकार्डिंग अभिभावकों ने मोबाइल में कर ली।
विज्ञापन

प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा

3 of 5
शुक्रवार को छात्रा और उसके अभिभावकों ने प्रिंसिपल की सच्चाई जानने की कोशिश की। छात्रा जैसे ही प्रिंसिपल के कमरे में गई तो वह उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। छात्रा के शोर मचाते ही अभिभावकों और स्कूल के बच्चों ने प्रिंसिपल को पकड़ लिया और रूम से बाहर निकालकर शहर भर में अर्धनग्न कर घुमाया। स्कूल की अन्य छात्राओं ने शहर में प्रिंसिपल की जूतों व चप्पलों से पिटाई की।

प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा

4 of 5
आधा दर्जन छात्राओं ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लड़कियों के साथ गलत व्यवहार कर रहा था। थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर पुष्पा देवी ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़कियों के ब्यान भी लिए गए हैं। स्कूल में कंप्यूटर व अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल की हरकतें शर्मनाक, छात्राओं ने निर्वस्त्र कर पीटा

5 of 5
पुलिस कप्तान संगीता कालिया ने मामले की गंभीरता देखते हुए पीड़ित छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल राजकुमार कसवां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आरोपी प्रिंसिपल, संचालक सह युवा इनेलो के पूर्व जिला महासचिव राजकुमार कसवां ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि लड़कियों को गलतफहमी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें